₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक

Vi ने ₹35 का नया Regional OTT Pack लॉन्च किया है। इसमें यूजर्स 6 रीजनल OTT प्लेटफॉर्म में से कोई भी 2 चुनकर 28 दिनों तक कंटेंट देख सकते हैं।

₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक

Photo Credit: Vi

Vi का नया ₹35 Regional OTT Pack छह प्लेटफॉर्म में से दो चुनने का ऑप्शन देता है

ख़ास बातें
  • Vi ने यूजर्स के लिए ₹35 का नया Regional OTT Pack पेश किया
  • छह OTT प्लेटफॉर्म में से अपनी पसंद के दो चुन सकेंगे
  • पैक में 28 दिन OTT एक्सेस और 1GB डेटा मिलेगा
विज्ञापन

Vodafone Idea (Vi) ने अपने यूजर्स के लिए नया एंटरटेनमेंट पैक लॉन्च किया है। कंपनी के Vi Movies & TV प्लेटफॉर्म पर आए इस पैक की कीमत सिर्फ 35 रुपये है। खास बात यह है कि इसमें यूजर्स को 6 रीजनल OTT प्लेटफॉर्म में से अपनी पसंद के कोई भी 2 प्लेटफॉर्म चुनने का ऑप्शन मिलता है। इन प्लेटफॉर्म पर 9 भारतीय भाषाओं में फिल्में और शोज देखे जा सकते हैं। इस पैक में 28 दिनों के लिए OTT का एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा कंपनी 1GB डेटा भी दे रही है, जिसकी वैलिडिटी 7 दिन है।

Vi का यह नया पैक उन यूजर्स के लिए है, जो अलग-अलग रीजनल भाषाओं में फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं। इसमें SonyLIV South, Chaupal, ManoramaMAX, KLiKK, AddaTimes और Aao NXT जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं। यूजर्स इनमें से अपनी पसंद के कोई भी दो प्लेटफॉर्म चुन सकते हैं। खास बात यह है कि दोनों प्लेटफॉर्म एक ही भाषा के होने जरूरी नहीं हैं। यूजर अपनी पसंद के हिसाब से अलग-अलग भाषाओं वाले प्लेटफॉर्म भी चुन सकते हैं।

भाषाओं की बात करें तो SonyLIV South पर तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ कंटेंट मिलेगा। वहीं, Chaupal पर पंजाबी, हरियाणवी और भोजपुरी भाषा के प्रोग्राम देखे जा सकते हैं। ManoramaMAX पर मलयालम कंटेंट उपलब्ध है। इसके अलावा KLiKK और AddaTimes पर बंगाली मनोरंजन का ऑप्शन मिलेगा। वहीं, Aao NXT पर ओड़िया भाषा का कंटेंट देखा जा सकेगा। इस तरह कंपनी के नए पैक में कुल 9 भारतीय भाषाओं का कंटेंट शामिल है।

वैलिडिटी की बात करें तो ₹35 के इस पैक में चुने गए दोनों OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस 28 दिनों के लिए मिलेगा। इसके साथ मिलने वाला 1GB डेटा 7 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। ध्यान देने वाली बात है कि यह मोबाइल-ओनली पैक है, यानी OTT कंटेंट देखने के लिए यूजर्स को मोबाइल पर Vi Movies & TV ऐप का इस्तेमाल करना होगा। इस पैक का फायदा लेने के लिए यूजर के Vi नंबर पर पहले से कोई एक्टिव सर्विस वैलिडिटी वाला रिचार्ज होना जरूरी है।

इस पैक को Vi ऐप या अधिकृत थर्ड-पार्टी रिचार्ज प्लेटफॉर्म के जरिए खरीदा जा सकता है। रिचार्ज करने के बाद यूजर्स को Vi Movies & TV ऐप में अपने Vi मोबाइल नंबर से लॉगइन करना होगा। इसके बाद अपनी पसंद के दो OTT प्लेटफॉर्म चुनकर उनका कंटेंट देखा जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  3. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  4. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  5. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  6. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  7. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  8. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  9. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »