• होम
  • मोबाइल
  • फ़ीचर
  • एलजी वी20, लेनोवो फैब 2 समेत अन्य स्मार्टफोन जो इस हफ्ते हुए लॉन्च

एलजी वी20, लेनोवो फैब 2 समेत अन्य स्मार्टफोन जो इस हफ्ते हुए लॉन्च

एलजी वी20, लेनोवो फैब 2 समेत अन्य स्मार्टफोन जो इस हफ्ते हुए लॉन्च
ख़ास बातें
  • एलजी वी20 की फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत 54,999 रुपये है
  • लेनोवो फैब 2 को भारत में 11,999 रुपये में लॉन्च कर दिया
  • लावा ने मेटल बॉडी वाला फ़ीचर फोन मेटल 24 पेश किया
विज्ञापन
इस हफ्ते कौन-तौन से नए स्मार्टफोन हुए लॉन्च? एलजी ने अपना महंगा फ्लैगशिप एलजी वी20 भारत में लॉन्च किया। वहीं लेनोवो ने फैब 2 किया पेश। जानें वीआर हेडसेट के साथ आने वाला आइडल 4 भारत में कब से होगा उपलब्ध? आज हम आपको बताएंगे इस हफ्ते लॉन्च हुए सभी बड़े स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर के बारे में।

एलजी वी20
एलजी ने सोमवार को भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन वी20 लॉन्च किया। इस स्मार्टफोन की कीमत 54,999 रुपये है और यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। एलजी वी20 खरीदने वाले ग्राहकों को 18,000 रुपये का मुफ्त बी एंड ओ प्ले हेडसेट मिलेगा। याद रहे कि एलजी वी20 को इस साल सितंबर महीने में सेन फ्रांसिसको में लॉन्च किया गया था।

एलजी वी20 स्मार्टफोन को एएल6013 मेटल के द्वारा बनाया गया है। इस मेटल का इस्तेमाल आमतौर पर एयरक्राफ्ट, सेलबोट और माउंटेन बाइक बनाने के लिए होता है। एलजी का दावा है कि 4 मीटर की ऊंचाई से भी फोन को गिराने पर उसे कुछ नहीं होगा।एलजी ने इस हैंडसेट में डुअल कैमरा सेटअप दिया है। रियर हिस्से पर 16 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ 135 डिग्री वाइड लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर भी है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन में ऑटो शॉट फ़ीचर दिया गया है जो यूज़र की मुस्कुराहट को डिटेक्ट करके अपने आप सेल्फी ख़ीच लेगा। एलजी वी20 में एंड्रॉयड 7.0 नूगा दिया गया है।

लेनोवो फैब 2
लेनोवो ने मंगलवार को भारत में अपने फैब 2 स्मार्टफोन को 11,999 रुपये में लॉन्च कर दिया। लेनोवो फैब 2 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। याद रहे कि कंपनी ने हाल ही में फैब 2 प्लस स्मार्टफोन 14,999 रुपये में लॉन्च किया था।
 
lenovo

स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो लेनोवो फैब 2 में 6.4 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी8735 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसमें 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश दिया गया है। रियर कैमरे में पीडीएएफ फ़ीचर भी है। सेल्फी के दीवानों के लिए मौज़ूद है 5 मेगापिक्सल का सेंसर। हैंडसेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है।

अल्काटेल आइडल 4
अल्काटेल ने भारत में अपना आइडल 4 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। अल्काटेल आइडल 4 स्मार्टफोन की कीमत 16,999 रुपये है। यह फोन गुरुवार से एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। आइडल 4 गोल्ड, मेटल सिल्वर और डार्क ग्रे कलर में मिलेगा। अल्काटेल आइडल 4 को भारत में वीआर हेडसेट के साथ पेश किया गया है। कंपनी का कहना है कि वर्चुअल रियलिटी हेडसेट के साथ यूज़र को 360 डिग्री व्यू और गेमिंग का शानदार अनुभव मिलेगा। इसके अलावा इसमें एक बूम बटन भी है जिससे एक सिंगल बटन दबाकर कई सारे फंक्शन एक्सेस किए जा सकते हैं।
 
alcatel idol 4

अल्काटेल आइडल 4 में 5.2 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस एलटीपीएस डिस्प्ले है। आइडल 4 में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 617 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 405 जीपीयू और 3 जीबी रैम है। इस फोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। बात करें कैमरे की तो, अल्काटेल आइडल 4 में टच फोकस और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। इस फोन में फ्रंट फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। आइडल 4 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है।

लावा मेटल 24
भारतीय स्मार्टफोन कंपनी लावा ने फ़ीचर फोन के लिए नई 'मेटल सारीज़' पेश की है। इस सीरीज़ के तहत पहला फोन लावा मेटल 24 लॉन्च किया है। लावा मेटल 24 की कीमत 2,000 रुपये है और यह देश भर के रिटेल व मल्टी-ब्रांड स्टोर में उपलब्ध है। लावा का कहना है कि यह पहला फ़ीचर फोन है जो मेटल बॉडी के साथ आता है।
 
lava metal 24

लावा मेटल 24 में 2.4 इंच (240×320 पिक्सल) क्यूवीजीए डिस्प्ले है। यह फोन एमटीके6261डी प्रोसेसर पर चलता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। लावा मेटल 24 में 1.3 मेगापिकसल रियर कैमरा दिया गया है जो फ्लैश के साथ आता है। फोन को पावर देने के लिए 1000 एमएएच की बैटरी है। लावा मेटल 24 दो कलर वेरिएंट ब्लैक व गनमेटल में मिलेगा। इस फोन में मेटल बैक फिनिश दिया गया है। लावा के इस फोन का डाइमेंशन 122x51x11 मिलीमीटर है।

मेज़ू एम5 नोट
मेज़ू ने चीन में आयोजित एक इवेंट में अपना नया स्मार्टफोन एम5 नोट लॉन्च कर दिया है। यह फोन तीन अलग-अलग रैम/स्टोरेज वेरिएंट में  मिलेगा। 3 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज  899 चीनी युआन (8,900 रुपये), 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज 999 चीनी युआन (करीब 9,900 रुपये) और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,499 चीनी युआन (14,900 रुपये) रुपये में मिलेगा।
 
meizu

मेज़ू एम5 नोट की सबसे अहम ख़ासियत है कि यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित फ्लाइम ओएस 6 पर चलता है। यह फोन मेटल बॉडी का बना है और इसमें 4000 एमएएच की बड़ी बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि फोन 90 मिनट में ही पूरी तरह चार्ज हो जाता है। इस स्मार्टफोन में होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर इंटीग्रेटेड है। मेज़ू का दावा है कि फिंगरप्रिंट सेंसर से 0.2 सेकेंड में ही फोन को अनलॉक किया जा सकता है। मेज़ू एम5 नोट में 5.5 इंच (1080x1920 पिक्सल) एलटीपीएस 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इस फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी10 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एआरएम माली टी860 जीपीयू दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा व  मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

हुवावे एंजॉय 6एस
हुवावे ने अक्टूबर में अपना एंजॉय 6 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। और अब कंपनी ने ज्यादा बेहतर स्पेसिफिकेशन वाला अपग्रेडेड वेरिएंट हुवावे एंजॉय 6एस लॉन्च कर दिया है।

हुवावे एंजॉय 6एस में 5 इंच का आईपीएस एचडी स्क्रीन है। इस फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट दिया गया है। फोन में 3 जीबी रैम है। एंजॉय 6एस में 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। एंजॉय 6एस में कैमरा पिछले फोन जैसा ही है। इस फोन में अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। लेकिन बात करें बैटरी की तो एंजॉय 6 की बैटरी क्षमता में कटौती की गई है और एंजॉय 6 में दी गई 4100 एमएएच की तुलना में एंजॉय 6एस में 3020 एमएएच की बैटरी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  2. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  3. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  4. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  5. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  6. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  7. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  8. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »