लावा ने लॉन्च किया मेटल बॉडी वाला फ़ीचर फोन, जानें कीमत

लावा ने लॉन्च किया मेटल बॉडी वाला फ़ीचर फोन, जानें कीमत
विज्ञापन
भारतीय स्मार्टफोन कंपनी लावा ने फ़ीचर फोन के लिए नई 'मेटल सारीज़' पेश की है। इस सीरीज़ के तहत पहला फोन लावा मेटल 24 लॉन्च किया है। लावा मेटल 24 की कीमत 2,000 रुपये है और यह देश भर के रिटेल व मल्टी-ब्रांड स्टोर में उपलब्ध है। लावा का कहना है कि यह पहला फ़ीचर फोन है जो मेटल बॉडी के साथ आता है।

लावा मेटल 24 में 2.4 इंच (240×320 पिक्सल) क्यूवीजीए डिस्प्ले है। यह फोन एमटीके6261डी प्रोसेसर पर चलता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। लावा मेटल 24 में 1.3 मेगापिकसल रियर कैमरा दिया गया है जो फ्लैश के साथ आता है। फोन को पावर देने के लिए 1000 एमएएच की बैटरी है।

लावा मेटल 24 दो कलर वेरिएंट ब्लैक व गनमेटल में मिलेगा। इस फोन में मेटल बैक फिनिश दिया गया है। लावा के इस फोन का डाइमेंशन 122x51x11 मिलीमीटर है। इस फोन में एफ एम, इंटरनेट ब्राउज़िंग और यूएसबी-पीसी जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा इसमें 'स्नेक' और 'नीड ऑफ स्पीड' जैसे गेम पहले से इंस्टॉल आते  हैं।

कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 3.0 और यूएसबी जैसे फ़ीचर भी दिए गए हैं। इसके अलावा यह फ़ीचर फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  5. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  6. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  7. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  8. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  10. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »