• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • हुवावे एंजॉय 6एस में है 3 जीबी रैम और 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

हुवावे एंजॉय 6एस में है 3 जीबी रैम और 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

हुवावे एंजॉय 6एस में है 3 जीबी रैम और 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
हुवावे ने अक्टूबर में अपना एंजॉय 6 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। और अब कंपनी ने ज्यादा बेहतर स्पेसिफिकेशन वाला अपग्रेडेड वेरिएंट एंजॉय 6एस लॉन्च कर दिया है। इस फोन को चीन मोबाइल कैरियर के साथ मिलकर बनाया गया है।

एज 6एस गोल्ड, सिल्वर और व्हाइट कलर वेरिएंट में 1,599 चीनी युआन में मिलेगा। एंजॉय सीरीज़ के बाकी स्मार्टफोन की तरह ही इस हैंडसेट के भी चीन से बाहर बिकने की उम्मीद है।

हुवावे एंजॉय 6एस बिल्कुल एंजॉय 6 की तरह ही दिखता है। लेकिन इसके रियर पर कुछ बदलाव किए गए हैं जैसे कि एलईडी फ्लैश को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। फोन में चैम्फर्ड किनारों के साथ मेटल बॉडी दी गई है जिससे फोन की ग्रिप आसान रहती है। यह फोन एंजॉय 6 की तुलना में 0.3 मिलीमीटर पतला है यानी फोन की मोटाई 7.6 मिलीमीटर है।

हुवावे एंजॉय 6एस में 5 इंच का आईपीएस एचडी स्क्रीन है। इस फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट दिया गया है। फोन में 3 जीबी रैम है। एंजॉय 6एस में 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

एंजॉय 6एस में कैमरा पिछले फोन जैसा ही है। इस फोन में अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। लेकिन बात करें बैटरी की तो एंजॉय 6 की बैटरी क्षमता में कटौती की गई है और एंजॉय 6 में दी गई 4100 एमएएच की तुलना में एंजॉय 6एस में 3020 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी के लिए हुवावे एन्जॉय 6एस में 4जी वीओएलटीई के अलावा वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास और माइक्रो यूएसबी (ओटीजी के साथ) जैसे फ़ीचर हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  2. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  3. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  4. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  5. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  6. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  8. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  9. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »