लेनोवो फैब 2 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

लेनोवो फैब 2 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • लेनोवो फैब 2 हैंडसेट फैब 2 प्लस का कमज़ोर वेरिएंट है
  • लेनोवो फैब 2 में 6.4 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है
  • क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी8735 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है
विज्ञापन
लेनोवो ने मंगलवार को भारत में अपने फैब 2 स्मार्टफोन को 11,999 रुपये में लॉन्च कर दिया। लेनोवो फैब 2 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुक्रवार से मिलेगा।

याद रहे कि कंपनी ने हाल ही में फैब 2 प्लस स्मार्टफोन 14,999 रुपये में लॉन्च किया था। फिलहाल, कंपनी ने टैंगो सपोर्ट के साथ आने वाले फैब 2 प्रो को भारत में लॉन्च करने के संबंध में कुछ नहीं बताया है।

याद रहे कि लेनोवो फैब 2 हैंडसेट फैब 2 प्लस का कमज़ोर वेरिएंट है। फैब 2 में कम रिज़ॉल्यूशन वाला स्क्रीन और कैमरा है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी नहीं है।

स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो लेनोवो फैब 2 में 6.4 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी8735 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसमें 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश दिया गया है। रियर कैमरे में पीडीएएफ फ़ीचर भी है। सेल्फी के दीवानों के लिए मौज़ूद है 5 मेगापिक्सल का सेंसर।

हैंडसेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है और यह हाइब्रिड डुअल-सिम स्लॉट के साथ आएगा। इसका डाइमेंशन 175x88.5x9.6 मिलीमीटर है और वज़न 225 ग्राम। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस सपोर्ट शामिल हैं। इसकी बैटरी 4050 एमएएच की है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी8735डी
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अब पुराने पोस्ट में भी बदल सकते हैं गाना, Instagram ने पेश किया नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  2. Redmi Note 17 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  3. Digital Labour Chowk App: घर बैठे मोबाइल से ढूंढें मिस्त्री और कारीगर, ऐसे काम करेगा सरकारी ऐप
  4. Galaxy Unpacked में Samsung Smart Glasses दे सकते हैं दस्तक!, जानें सबकुछ
  5. Realme की चीन में होगी छुट्टी? नए लीक ने बढ़ाई हलचल, OnePlus को लेकर भी बड़ा दावा
  6. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  7. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
  8. नेट नहीं, फिर भी होगी UPI पेमेंट! NPCI कर रहा है तैयारी, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Instagram पर फिशिंग से बचाव कैसे करें, स्कैमर ऐसे करते हैं अटैक
  10. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »