मेज़ू एम5 नोट लॉन्च, जानें सारी खूबियां

मेज़ू एम5 नोट लॉन्च, जानें सारी खूबियां
ख़ास बातें
  • मेज़ू एम5 नोट नए फ्लाइम ओएस 6.0 पर चलता है
  • मेज़ू एम5 नोट में 4000 एमएएच की बैटरी है
  • इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर दिया गया है
विज्ञापन
उम्मीद के मुताबिक, मेज़ू ने चीन में आयोजित एक इवेंट में अपना नया स्मार्टफोन एम5 नोट लॉन्च कर दिया है। यह फोन तीन अलग-अलग रैम/स्टोरेज वेरिएंट में  मिलेगा। 3 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज  899 चीनी युआन (8,900 रुपये), 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज 999 चीनी युआन (करीब 9,900 रुपये) और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,499 चीनी युआन (14,900 रुपये) रुपये में मिलेगा। मेज़ू एम5 नोट चीन में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री गुरुवार से शुरू होगी।

मेज़ू एम5 नोट की सबसे अहम ख़ासियत है कि यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित फ्लाइम ओएस 6 पर चलता है। यह फोन मेटल बॉडी का बना है और इसमें 4000 एमएएच की बड़ी बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि फोन 90 मिनट में ही पूरी तरह चार्ज हो जाता है। इस स्मार्टफोन में होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर इंटीग्रेटेड है। मेज़ू का दावा है कि फिंगरप्रिंट सेंसर से 0.2 सेकेंड में ही फोन को अनलॉक किया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मेज़ू एम5 नोट में 5.5 इंच (1080x1920 पिक्सल) एलटीपीएस 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इस फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी10 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एआरएम माली टी860 जीपीयू दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

मेज़ू एम5 नोट 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। यह हाइब्रिड डुअल-सिम स्लॉट के साथ आता है। बात करें कैमरे की तो इस स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.2, डुअल टोन एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। वहीं आगे की तरफ फोन में अपर्चर एफ/2.0 और 4पी लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 और जीपीएस सपोर्ट दिया गया है। इस फोन का डाइमेंशन 153.6x75.8x8.15 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम है। मेज़ू एम5 नोट ग्रे, सिल्वर, शैंपेन गोल्ड और ब्लू कलर वेरिएंट में मिलेगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी10
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  2. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  3. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  4. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  5. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  6. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  8. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  9. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »