• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • अल्काटेल आइडल 4 में है 13 मेगापिक्सल कैमरा व 3 जीबी रैम, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

अल्काटेल आइडल 4 में है 13 मेगापिक्सल कैमरा व 3 जीबी रैम, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

अल्काटेल आइडल 4 में है 13 मेगापिक्सल कैमरा व 3 जीबी रैम, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • अल्काटेल आइडल 4 की कीमत भारत में 16,999 रुपये है
  • इस फोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा व 3 जीबी रैम है
  • यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
विज्ञापन
अल्काटेल ने भारत में अपना आइडल 4 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। अल्काटेल आइडल 4 स्मार्टफोन की कीमत 16,999 रुपये है। यह फोन गुरुवार से एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। आइडल 4 गोल्ड, मेटल सिल्वर और डार्क ग्रे कलर में मिलेगा।

याद दिला दें, अल्काटेल आइडल 4 को सबसे पहले एमडब्ल्यूसी 2016 में आइडल 4एस के साथ लॉन्च किया गया था।  ख़ास बात है कि अल्काटेल से अल्काटेल वनटच रीब्रांडिंग के बाद लॉन्च हुए ये कंपनी के पहले स्मार्टफोन थे।

अल्काटेल आइडल 4 को भारत में वीआर हेडसेट के साथ पेश किया गया है। कंपनी का कहना है कि वर्चुअल रियलिटी हेडसेट के साथ यूज़र को 360 डिग्री व्यू और गेमिंग का शानदार अनुभव मिलेगा। इसके अलावा इसमें एक बूम बटन भी है जिससे एक सिंगल बटन दबाकर कई सारे फंक्शन एक्सेस किए जा सकते हैं।

अल्काटेल आइडल 4 में 5.2 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस एलटीपीएस डिस्प्ले है। आइडल 4 में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 617 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 405 जीपीयू और 3 जीबी रैम है। इस फोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
 

बात करें कैमरे की तो, अल्काटेल आइडल 4 में टच फोकस और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। इस फोन में फ्रंट फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। यह स्मार्टफोन एक रियल-टाइम फेस ब्यूटिफिकेशन फ़ीचर के साथ आता है।

आइडल 4 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन हाइब्रिड सिम सपोर्ट करता है। फोन 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ आता है।अल्काटेल आइडल 4 का डाइमेंशन 147x72.5x7.1 मिलीमीटर और वज़न 135 ग्राम है। इस फोन में 2610 एमएएच की बैटरी है और यह क्विक चार्ज 2.0 सपोर्ट करती है।

4जी के अलावा अल्काटेल आइडल 4 में 3जी, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ए-जीपीएस, यूएसबी (ओटीजी के साथ) जैसे फ़ीचर हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2610 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  4. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  5. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  6. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  7. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  8. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  10. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »