एलजी जी6 की भारत में यह होगी कीमत, रिलीज तारीख का भी पता चला

विज्ञापन
संकेत विजयसारथी, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2017 15:32 IST
ख़ास बातें
  • एलजी जी6 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को भारत में सोमवार को लॉन्च किया जाना तय है
  • महेश टेलीकॉम ने दावा किया, एलजी जी6 की बिक्री 51,990 रुपये से शुरू होगी
  • बिक्री शुरू होने की तारीख 29 अप्रैल होगी
एलजी जी6 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को भारत में सोमवार को लॉन्च किया जाना तय है। स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। शुक्रवार सुबह हमें कई प्री-बुकिंग ऑफर की भी जानकारी मिली। जहां तक एलजी जी6 की कीमत का सवाल है तो मुंबई स्थित नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने दावा किया है कि एलजी जी6 की बिक्री 51,990 रुपये से शुरू होगी। बिक्री शुरू होने की तारीख 29 अप्रैल होगी।

एलजी जी6 की कीमत और लॉन्च तारीख का खुलासा महेश टेलीकॉम ने ट्विटर पर किया। साफ कर दें कि महेश टेलीकॉम ने 29 अप्रैल को स्टॉक उपलब्ध कराए जाने की बात कही है। इसका मतलब यह नहीं है कि फोन उस दिन से ही उपलब्ध होगा।
Advertisement

अगर यह दावा सही है कि एलजी की कोशिश सैमसंग को भारत में मात देने की है, जिसका फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 5 मई से उपलब्ध होगा। दोनों ही फ्लैगशिप स्मार्टफोन कम बेज़ल वाले डिस्प्ले के साथ आते हैं। एलजी जी6 में फिंगरप्रिंट स्कैनर फोन के पिछले हिस्से पर मौज़ूद है, डुअल रियर कैमरे के नीचे। इसके अलावा एलजी जी6 के बारे में डॉल्बी विज़न के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है।

याद रहे कि एलजी जी6 को सबसे पहले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में पेश हुआ था। एलजी जी6 में कंपनी के 'कम बनावटी और ज़्यादा समझदार' वाली रणनीति को अपनाया गया है।
Advertisement
 

एलजी जी6 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। एलजी जी6 कंपनी यूएक्स 6.0 स्किन के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। इसमें 5.7 इंच का क्वाड-एचडी प्लस (2880 x 1440 पिक्सल) फुलविज़न डिस्प्ले है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। और साथ में मौज़ूद है 4 जीबी रैम एलपीडीडीआर4 रैम। स्टोरेज के लिहाज से एलजी जी6 के दो वेरिएंट होंगे। आप 32 जीबी या 64 जीबी स्टोरेज में से एक को खरीद सकेंगे। दोनों ही वेरिएंट 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करते हैं।

हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा है। एक कैमरा 13 मेगापिक्सल के वाइड सेंसर के साथ आता है। इसका अपर्चर एफ/2.4 है। वहीं, दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का स्टेंडर्ड सेंसर वाला है। एफ/1.8 अपर्चर वाला यह सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबालइज़ेशन से लैस है। फ्रंट पैनल पर आपको एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। स्मार्टफोन की बैटरी 3300 एमएएच की है। हैंडसेट एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है।
Advertisement

हैंडसेड का डाइमेंशन 148.9 x 71.9 x 7.9 मिलीमीटर है और वज़न 163 ग्राम। कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी 2.0 शामिल हैं। स्मार्टफोन एस्ट्रो ब्लैक, आइस प्लेटिनम, मिस्टिक व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा। एलजी का यह फोन वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर है और इस बैटरी क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि, फोन को लॉन्च के समय 'डॉल्बी विज़न के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन' बताया था। इस फोन में ऑडियो प्लेबैक एनहेंसमेंट के लिए 32-बिट हाई-फाई क्वाड डैक दिया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Impressive material and construction quality
  • Excellent screen
  • Great camera quality and dual lens implementation
  • Solid battery life
  • Bad
  • Processor will be outdated soon
  • Inconvenient power button
  • Not as stylish as the competition
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2880 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG G6, LG G6 Price in India, LG G6 Launch, Mobiles, Android, India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  11. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  9. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.