एलजी जी6 की प्री-बुकिंग शुरू, मिल रहा है 7,000 रुपये तक का कैशबैक

एलजी जी6 की प्री-बुकिंग शुरू, मिल रहा है 7,000 रुपये तक का कैशबैक
ख़ास बातें
  • एलजी जी6 भारत में 24 अप्रैल को लॉन्च होगा
  • इस हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं
  • एलजी जी6 सबसे पहले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में पेश हुआ था
विज्ञापन
एलजी ने भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन जी6 लॉन्च करने से पहले प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने इसी हफ्ते मीडिया इनवाइट भेजकर बताया था कि एलजी जी6 24 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा।

एलजी जी6 के साथ ऑफर
एलजी जी6 की प्री-बुकिंग कराने पर एक स्पेशल ऑफर के तहत 7,000 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। एचडीएफसी बैंक और एसबीआई कार्ड के साथ खरीदारी करने पर 5,000 रुपये का कैशबैक और प्री-बुकिंग ऑफर के तहत 2,000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक मिल रहा है। प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहक टोन एक्टिव+ पर 50 फीसदी की छूट पाएंगे। हेडसेट पर मिलने वाली छूट 31 मई तक वैध है और 2,000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक 30 अप्रैल तक मिलेगा। हैंडसेट के लिए एलजी इंडिया की वेबसाइट या अपने पास के स्टोर पर जाकर प्री-बुकिंग कराई जा सकती है।

एलजी जी6 की प्री-बुकिंग कराने के लिए एलजी की भारतीय वेबसाइट पर जाकर जी6 के रजिस्ट्रेशन पेज पर अपना नाम, ईमेल, कॉन्टेक्ट नंबर और शहर की जानकारी देनी होगी। चूंकि यह एक प्री-बुकिंग प्रक्रिया है, इसलिए आपको किसी तरह का भुगतान नहीं करना होगा।

इसके अलावा फोन खरीदने पर एलजी छह गेम के लिए 14,100 रुपये का एक ईए स्पेशल गिफ्ट भी दे रही है। इनमें टेम्पल रन 2, स्पाइडर-मैन अनलिमिटेड और क्रॉसी रोड शामिल है।

याद रहे कि एलजी जी6 को सबसे पहले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में पेश हुआ था। एलजी जी6 में कंपनी के 'कम बनावटी और ज़्यादा समझदार' वाली रणनीति को अपनाया गया है।

एलजी जी6 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर
यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। एलजी जी6 कंपनी यूएक्स 6.0 स्किन के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। इसमें 5.7 इंच का क्वाड-एचडी प्लस (2880 x 1440 पिक्सल) फुलविज़न डिस्प्ले है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। और साथ में मौज़ूद है 4 जीबी रैम एलपीडीडीआर4 रैम। स्टोरेज के लिहाज से एलजी जी6 के दो वेरिएंट होंगे। आप 32 जीबी या 64 जीबी स्टोरेज में से एक को खरीद सकेंगे। दोनों ही वेरिएंट 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करते हैं।

हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा है। एक कैमरा 13 मेगापिक्सल के वाइड सेंसर के साथ आता है। इसका अपर्चर एफ/2.4 है। वहीं, दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का स्टेंडर्ड सेंसर वाला है। एफ/1.8 अपर्चर वाला यह सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबालइज़ेशन से लैस है। फ्रंट पैनल पर आपको एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। स्मार्टफोन की बैटरी 3300 एमएएच की है। हैंडसेट एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है।

हैंडसेड का डाइमेंशन 148.9 x 71.9 x 7.9 मिलीमीटर है और वज़न 163 ग्राम। कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी 2.0 शामिल हैं। स्मार्टफोन एस्ट्रो ब्लैक, आइस प्लेटिनम, मिस्टिक व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा। एलजी का यह फोन वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर है और इस बैटरी क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है।

गौर करने वाली बात है कि, फोन को लॉन्च के समय 'डॉल्बी विज़न के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन' बताया था। इस फोन में ऑडियो प्लेबैक एनहेंसमेंट के लिए 32-बिट हाई-फाई क्वाड डैक दिया गया है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Impressive material and construction quality
  • Excellent screen
  • Great camera quality and dual lens implementation
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Processor will be outdated soon
  • Inconvenient power button
  • Not as stylish as the competition
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2880 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG G6, LG G6 mobile, LG G6 smartphone, LG G6 pre booking
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  9. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »