LG G6 के दाम में भारी कटौती, जानें नया दाम

एलजी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी6 को भारत में अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया था। एलजी जी6 को कंपनी ने 51,990 रुपये में उपलब्ध कराया था। अब कंपनी ने अपने LG G6 फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है। लेकिन अब अमेज़न इंडिया पर यह फोन कम कीमत पर मिल रहा है।

LG G6 के दाम में भारी कटौती, जानें नया दाम
ख़ास बातें
  • एलजी जी6 37,990 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है
  • एलजी जी6 सबसे पहले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में पेश किया गया था
  • एलजी जी6 में एक फुलविज़न डिस्प्ले है
विज्ञापन
एलजी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी6 को भारत में अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया था। एलजी जी6 को कंपनी ने 51,990 रुपये में उपलब्ध कराया था। लेकिन यह फोन 46,990 रुपये की कीमत में खरीदने के लिए उपलब्ध था। अब कंपनी ने अपने LG G6 फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत में ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों प्लेटफॉर्म के लिए कटौती कर दी है। दरअसल, एलजी ने रिटेलरों को नई कीमत की जानकारी दे दी है। यह जानकारी गैजेट्स 360 को मिली है।

अमेज़न इंडिया पर एलजी जी6 9,000 रुपये की छूट के साथ एस्ट्रो ब्लैक और मिस्टिक व्हाइट कलर 37,990 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है।  जबकि आइस प्लेटिनम की कीमत 39,990 रुपये है। इसके अलावा स्पेशल ऑफर के तहत, क्रेडिट कार्ड के जरिए ईएमआई पर एलजी जी6 खरीदने पर अमेज़न पे बैलेंस के तौर पर ब्याज़ वापस मिल जाएगा। वहीं बजाज फाइनेंस कार्ड पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी है। तीसरे ऑफर के तहत जियो 100 जीबी अतिरिक्त 4जी डेटा दे रही है।

एलजी जी6 के स्पेसिफिकेशन
याद दिला दें कि, LG G6 स्मार्टफोन को सबसे पहले कंपनी ने एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च किया  था। यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। एलजी जी6 कंपनी यूएक्स 6.0 स्किन के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। इसमें 5.7 इंच का क्वाड-एचडी प्लस (2880 x 1440 पिक्सल) फुलविज़न डिस्प्ले है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। और साथ में मौज़ूद है 4 जीबी रैम एलपीडीडीआर4 रैम। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में स्टोरेज के लिहाज से एलजी जी6 के दो वेरिएंट पेश किए गए थे। हालांकि, भारत में सिर्फ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को पेश किया गया है।  हैंडसेट में 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है।

हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा है। एक कैमरा 13 मेगापिक्सल के वाइड सेंसर के साथ आता है। इसका अपर्चर एफ/2.4 है। वहीं, दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का स्टेंडर्ड सेंसर वाला है। एफ/1.8 अपर्चर वाला यह सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबालइज़ेशन से लैस है। फ्रंट पैनल पर आपको एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। स्मार्टफोन की बैटरी 3300 एमएएच की है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Impressive material and construction quality
  • Excellent screen
  • Great camera quality and dual lens implementation
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Processor will be outdated soon
  • Inconvenient power button
  • Not as stylish as the competition
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2880 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lg, Lg mobile, Lg smartphone, Lg G6, Lg G6 price, Lg G6 specification
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »