LG G6 पर मिल रही है 13,000 रुपये की छूट, जानें सभी ऑफर

एलजी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी6 को भारत में अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया था। अब, कंपनी ने एलजी जी6 पर नए ऑफर की जानकारी दी है। एलजी जी6 अमेज़न इंडिया पर 38,990 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन को 51,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। अमेज़न पर यह ऑफर एक लाइटनिंग डील के तहत मिल रहा है और सिर्फ अमेज़न प्राइम ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

LG G6 पर मिल रही है 13,000 रुपये की छूट, जानें सभी ऑफर
ख़ास बातें
  • एलजी जी6 अप्रैल में 51,990 रुपये में लॉन्च हुआ था
  • मई में इस फोन पर सीमित समय के लिए 10,000 रुपये की छूट मिली थी
  • एलजी जी6 स्मार्टफोन 38,990 रुपये में उपलब्ध है
विज्ञापन
एलजी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी6 को भारत में अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया था। अब, कंपनी ने एलजी जी6 पर नए ऑफर की जानकारी दी है। LG G6 अमेज़न इंडिया पर 38,990 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन को 51,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। अमेज़न पर यह ऑफर एक लाइटनिंग डील के तहत मिल रहा है और सिर्फ अमेज़न प्राइम ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा स्पेशल ऑफर के तहत, क्रेडिट कार्ड के जरिए ईएमआई पर एलजी जी6 खरीदने पर अमेज़न पे बैलेंस के तौर पर ब्याज़ वापस मिल जाएगा। वहीं बजाज फाइनेंस कार्ड पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी है। तीसरे ऑफर के तहत जियो 100 जीबी अतिरिक्त 4जी डेटा दे रही है। स्मार्टफोन आइस प्लेटिनम और एस्ट्रो ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। इससे पहले कंपनी ने भारत में 20 साल पूरे होने के मौके पर एलजी जी6 की कीमत पर 10,000 रुपये की छूट दी थी।


एलजी जी6 के स्पेसिफिकेशन

याद दिला दें कि, LG G6 स्मार्टफोन को सबसे पहले कंपनी ने एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च किया  था। यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। एलजी जी6 कंपनी यूएक्स 6.0 स्किन के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। इसमें 5.7 इंच का क्वाड-एचडी प्लस (2880 x 1440 पिक्सल) फुलविज़न डिस्प्ले है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। और साथ में मौज़ूद है 4 जीबी रैम एलपीडीडीआर4 रैम। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में स्टोरेज के लिहाज से एलजी जी6 के दो वेरिएंट पेश किए गए थे। हालांकि, भारत में सिर्फ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को पेश किया गया है।  हैंडसेट में 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है।

हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा है। एक कैमरा 13 मेगापिक्सल के वाइड सेंसर के साथ आता है। इसका अपर्चर एफ/2.4 है। वहीं, दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का स्टेंडर्ड सेंसर वाला है। एफ/1.8 अपर्चर वाला यह सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबालइज़ेशन से लैस है। फ्रंट पैनल पर आपको एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। स्मार्टफोन की बैटरी 3300 एमएएच की है।

हैंडसेड का डाइमेंशन 148.9 x 71.9 x 7.9 मिलीमीटर है और वज़न 163 ग्राम। कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी 2.0 शामिल हैं। LG G6 स्मार्टफोन एस्ट्रो ब्लैक, आइस प्लेटिनम, मिस्टिक व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा। एलजी का यह फोन वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर है और इस बैटरी क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है।

गौर करने वाली बात है कि, फोन को लॉन्च के समय 'डॉल्बी विज़न के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन' बताया था। इस फोन में ऑडियो प्लेबैक एनहेंसमेंट के लिए 32-बिट हाई-फाई क्वाड डैक दिया गया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Impressive material and construction quality
  • Excellent screen
  • Great camera quality and dual lens implementation
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Processor will be outdated soon
  • Inconvenient power button
  • Not as stylish as the competition
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2880 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG G6 mobile, LG mobile, LG G6 offer, Lg G6 specification
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  5. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  11. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले अर्ली बर्ड डील्स आईं सामने, अभी करें
  2. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  3. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  8. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  9. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  10. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »