एलजी जी6 सोमवार को होगा भारत में लॉन्च

एलजी जी6 सोमवार को होगा भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • एलजी जी6 को सबसे पहले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में पेश हुआ था
  • हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं
  • एलजी जी6 यूएक्स 6.0 स्किन के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है
विज्ञापन
सैमसंग द्वारा फ्लैगशिप स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ को लॉन्च किए जाने के बाद अब एलजी ने भारत में एलजी जी6 को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी ने मीडिया इनवाइट भेजकर बताया है कि एलजी जी6 भारत में 24 अप्रैल (सोमवार) को लॉन्च होगा। इसके अलावा कोई और जानकारी नहीं दी गई है। याद रहे कि एलजी जी6 को सबसे पहले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में पेश हुआ था। एलजी जी6 में कंपनी के 'कम बनावटी और ज़्यादा समझदार' वाली रणनीति को अपनाया गया है। इसकी झलक मीडिया इनवाइट में भी मिली है। बता दें कि इस हैंडसेट के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन पहले ही शुरू हो चुके हैं।

एलजी जी6 की कीमत को लेकर दावे
दूसरी तरफ, मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने दावा किया है कि एलजी जी6 की प्री-ऑर्डर बुकिंग 30 अप्रैल से शुरू होगी। प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहक  टोन एक्टिव+ पर 50 फीसदी की छूट पाएंगे। इसके अलावा चुनिंदा बैक के कार्ड के साथ 7,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। भारत में एलजी जी6 की कीमत 53,000 से 54,000 रुपये के बीच रहने की संभावना है। ये दावे कंपनी के प्रमोशनल मैटेरियल के आधार पर किए गए हैं। एलजी इंडिया की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

एलजी जी6 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर
यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। एलजी जी6 कंपनी यूएक्स 6.0 स्किन के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। इसमें 5.7 इंच का क्वाड-एचडी प्लस (2880 x 1440 पिक्सल) फुलविज़न डिस्प्ले है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। और साथ में मौज़ूद है 4 जीबी रैम एलपीडीडीआर4 रैम। स्टोरेज के लिहाज से एलजी जी6 के दो वेरिएंट होंगे। आप 32 जीबी या 64 जीबी स्टोरेज में से एक को खरीद सकेंगे। दोनों ही वेरिएंट 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करते हैं।

हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा है। एक कैमरा 13 मेगापिक्सल के वाइड सेंसर के साथ आता है। इसका अपर्चर एफ/2.4 है। वहीं, दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का स्टेंडर्ड सेंसर वाला है। एफ/1.8 अपर्चर वाला यह सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबालइज़ेशन से लैस है। फ्रंट पैनल पर आपको एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। स्मार्टफोन की बैटरी 3300 एमएएच की है। हैंडसेट एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है।

हैंडसेड का डाइमेंशन 148.9 x 71.9 x 7.9 मिलीमीटर है और वज़न 163 ग्राम। कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी 2.0 शामिल हैं। स्मार्टफोन एस्ट्रो ब्लैक, आइस प्लेटिनम, मिस्टिक व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा। एलजी का यह फोन वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर है और इस बैटरी क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है।

गौर करने वाली बात है कि, फोन को लॉन्च के समय 'डॉल्बी विज़न के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन' बताया था। इस फोन में ऑडियो प्लेबैक एनहेंसमेंट के लिए 32-बिट हाई-फाई क्वाड डैक दिया गया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Impressive material and construction quality
  • Excellent screen
  • Great camera quality and dual lens implementation
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Processor will be outdated soon
  • Inconvenient power button
  • Not as stylish as the competition
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2880 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »