लेनोवो वाइब के5 प्लस की पहली झलक

लेनोवो वाइब के5 प्लस की पहली झलक
विज्ञापन
लेनोवो ने मंगलवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन वाइब के5 प्लस लॉन्च कर दिया। कंपनी के मुताबिक इस फोन को भारत में सबसे पहले लॉन्च किया गया है। कंपनी ने एमडब्ल्यूसी 2016 में पिछले महीने लेनोवो वाइब के5 के साथ ही इस फोन से पर्दा उठाया था।

लॉन्च इवेंट में हमें लेनोवो वाइब के5 प्लस के साथ कुछ समय गुजारने का मौका मिला, यहां देखें फोन पहली झलक में कैसा दिखता है हाथ में लेने पर कैसा अनुभव देता है।



वाइब के5 प्लस किसी भी तरह से जनवरी में लॉन्च हुए लेनोवो वाइब के4 नोट (रिव्यू) की अगली पीढ़ी का फोन नहीं है। बल्कि इसे लेनोवो के पॉपुलर स्मार्टफोन लेनोवो ए6000 और लेनोवो ए6000 प्लस स्मार्टफोन का अपग्रेड फोन माना जा सकता है। लेनोवो का कहना है कि नया वाइब के5 प्लस 10,000 रुपये से कम कैटेगरी के फोन में उसकी पकड़ मजबूत करेगा।

लेनोवो इंडिया स्मार्टफोन के निदेशक सुधिन माथुर न वाइब के5 प्लस से जु़ड़े कई सवालों के दवाब दिये। उने मुताबिक, मोटोरोला के अधिग्रहण के बाद कंपनी 'वाइब' नाम का इस्तेमाल अपनी ब्रांडिंग रणनीति को ध्यान में रखकर कर रही है। लेनोवो ने जनवरी में ऐलान किया था कि कंपनी 2016 में टॉप फीचर वाले स्मार्टफोन मोटो जबकि बजट हैंडसेट को वाइब नाम से पेश करेगी।
 

वाइब के5 प्लस भाले ही प्लास्टिक बॉडी से बना हो लेकिन यह देखने में मेटल लुक देता है। वाइब के5 प्लस शैंपेन गोल्ड, प्लेटिनम सिल्वर और ग्रेपाइट ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। जिस यूनिट को हमने इस्तेमाल किया वो प्लेटिनम सिल्वर कलर में थी।

5 इंच स्क्रीन वाले वाइब के5 प्लस आसानी से हाथ में फिट हो जाता है और आप एक हाथ से सुविधाजनक तरीके से फोन चला सकते हैं। फोन के अगले हिस्से में डिस्प्ले के ऊपर कैमरा, ईयरपीस और सेंसर हैं। डिस्प्ले के नीचे की तरफ कैपेसिटिव बटन हैं। रियर पैनल के बीट में लेनोवो का बड़ा सा लोगो है जबकि कैमरा ऊपर की तरफ दायें कोने में एलईडी फ्लैश के साथ दिया गया है। डॉल्बी एटमॉस के साथ रियर पैनल पर स्टीरियो स्पीकर भी दिये गए हैं।

वाइब के5 प्लस के फिजिकल पॉवर और वॉल्यूम बटन दायीं तरफ जबकि चार्जिंग और हेडफोन सॉकेट ऊपर की तरफ हैं। नीचे और बायीं तरफ कोई पोर्ट या बटन नहीं हैं।
 

फोन का पिछला हिस्सा अलग किया जा सकता है जिससे फोन में दी गई 2750 एमएएच की बैटरी भी अलग की जा सकती है। फोन में दो माइक्रो-सिम स्लॉट और एक्सपेंडेबल स्टोरेज के लिए एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट है। फोन का हाइब्रिड स्लॉट (दूसरी सिम या माइक्रोएसडी कार्ड में से एक का चुनाव) के साथ ना आना इसे बेहतर बनाता है।

स्मार्टफोन में 64-बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम 616 प्रोसेसर और एड्रेनो 405 जीपीयू दिया गया है। रैम 2 जीबी है। स्मार्टफोन में 16 जीबी स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। वाइब के5 प्लस में बिना किसी परेशानी के मल्टीटास्किंग और ऐप स्विच किये जा सकते हैं। हालांकि वाइब के5 प्लस के बारे में हम तब पूरी तरह से कोई फैसला नहीं सुना सकते जब तक कि हम इसका विस्तार से रिव्यू ना कर लें।

स्मार्टफोन में 4जी एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, माइक्रो-यूएसबी 2.0 और एफएम रेडियो शामिल हैं।
 

बात करें कैमरा की तो  फोन में एलईडी फ्लैश और एफ2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के शौकीनों के लिए एफ2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। हमारे छोटे से कैमरा टेस्ट में वाइब के5 प्लस से इंडोर में ली गई तस्वीरें ठीकठाक दिखीं। फ्रंट कैमरे भी अच्छी तस्वीरें ली जा सकती हैं।

लेनोवो वाइब के5 प्लस स्मार्टफोन में (1080x1920पिक्सल) पांच इंच का आईपीएस एलसीडी फुल एचडी डिस्प्ले है जिसके ऊपर वाइब यूआई है जिससे यह थोड़ा बहुत लेनोवो वाइब के4 नोट जैसा दिखता है। स्मार्टफोन में थीम सेंटर नाम के ऐप के साथ कई ऐप प्री-इंस्टॉल आते हैं।

वाइब के4 नोट की तरह ही वाइब के5 प्लस भी थिएटर मैक्स वीआर तकनीक के साथ आता है। वीआर हेडसेट को ग्राहकों को अलग से खरीदना पड़ेगा।

लेनोवो वाइब के5 प्लस की कीमत कंपनी ने 10,000 रुपये से कम की कैटेगरी में 8,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। इस कैटेगरी में फोन को 8,999 रुपये वाले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस कूलपैड नोट 3, मेज़ू एम2 नोट (9,999 रुपये) और यू यूरेका प्लस (8,999 रुपये) से कड़ी टक्कर मिलेगा।

वाइब के5 प्लस 23 मार्च को दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव तौर पर खरीदा जा सकेगा। इस सेल के लिए कोई रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं होगी। पहली सेल के दौरान वर्तमान लेनोवो ए6000 और ए6000 प्लस यूजर के लिए एक एक्सक्लूसिव एक्सचेंज व अपग्रेड ऑफर भी दिया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »