लेनोवो ने लॉन्च किये बजट स्मार्टफोन वाइब के5 और वाइब के5 प्लस

लेनोवो ने लॉन्च किये बजट स्मार्टफोन वाइब के5 और वाइब के5 प्लस
विज्ञापन
बजट स्मार्टफोन बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के इरादे से चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी लेनोवो ने एमडब्ल्यूसी 2016 में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए। लेनोवो ने दो नए बजट स्मार्टफोन वाइब के5 और वाइब के प्लस लॉन्च किए हैं। इन दोनों स्मार्टफोन में डुअल सिम सपोर्ट और 4जी एलटीई कनेक्टिविटी मौजूद है।

लेनोवो वाइब के5 की कीमत 8800 रुपये लगभग (129 डॉलर) और लेनोवो बाइब के5 प्लस की कीमत लगभग 10,200 रुपये (149 डॉलर) है। लेनोवो के दोनों नये स्मार्टफोन सिल्वर, ग्रे और गोल्ड कलर में मिलेंगे।

लेनोवो वाइब के5 में 5 इंच का फुल-एचडी (720x1280 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 415 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। दो जीबी रैम है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

लेनोवो वाइब के5 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जबकि सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

वहीं लेनोवो वाइब के5 प्लस में हार्डवेयर मॉड्यूल थोड़े ज्यादा शक्तिशाली हैं। इस स्मार्टफोन में (1080x1920पिक्सल) पांच इंच का आईपीएस एलसीडी फुल एचडी डिस्प्ले है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 616 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और दो जीबी रैम है। इस फोन में भी 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

दोनों स्मार्टफोन में 4जी एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, माइक्रो-यूएसबी 2.0 और एफएम रेडियो शामिल हैं।

इन दोनों स्मार्टफोन में 2750 एमएएच की बैटरी है। दोनों ही स्मार्टफोन 5.1 लॉलीपॉप पर चलते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »