...तो नहीं रहेगा मोटोरोला, मिलेगा नया नाम

...तो नहीं रहेगा मोटोरोला, मिलेगा नया नाम
विज्ञापन
चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी लेनेवो ने 2014 में गूगल से मोटोराला को खरीदा था। अब कंपनी ने इसे नई पहचान देने की योजना बनाई है। इसे आने वाले दिनों में मोटो बाय लेनेवो "Moto by Lenovo" के नाम से जाना जाएगा।

नई ब्रांडिंग का मतलब है कि हम आने वाले दिनों में मोटो डिवाइस पर मोटोरोला की ब्रांडिंग नहीं देख पाएंगे। इसकी पुष्टि मोटोरोला के सीओओ रिक ऑस्ट्रेलोह ने की। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि मोटोरोला ब्रांड को पूरी तरह से खत्म नहीं किया जाएगा। लेनेवो इसका इस्तेमाल कॉरपोरेट कामकाज में करती रहेगी। उन्होंने कहा, ''हम धीरे-धीरे मोटोरोला को फेज़ आउट करेंगे और मोटो पर ध्यान केंद्रित करेंगे।''

इस कदम का असर कंपनी की मोबाइल रणनीति पर भी पड़ेगा। अब मोटो ब्रांडिंग का इस्तेमाल हाई-एंड डिवाइस के लिए किया जाएगा और वाइब का बजट सेगमेंट के लिए।

लेनेवो का मानना है कि ऐसा करने से ब्रांड खत्म नहीं होगा, बल्कि इसे और मजबूती मिलेगी। मोटोरोला ब्रांडिंग भले ही खत्म करने की तैयारी हो, लेकिन अपनी अलग पहचान रखने वाले मोटो लोगो का इस्तेमाल मोटो डिवाइस में जारी रहेगा। कंपनी ने बताया कि आने वाले दिनों में मोटो एक्स स्मार्टफोन में लेनेवो का ब्लू लोगो होगा।
 
motorola moto x play rear press image

आपको याद दिला दें कि तीन साल पहले मोटोरोला को गूगल ने 12.5 बिलियन डॉलर में खरीदा था। हालांकि, गूगल ने 2014 में इसे 2.9 बिलियन डॉलर में लेनेवो को बेच दिया।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  4. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  5. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  6. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  7. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  8. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  9. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  10. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »