लेनोवो वाइब सी2 पावर लॉन्च, इसमें है 3500 एमएएच की बैटरी

लेनोवो वाइब सी2 पावर लॉन्च, इसमें है 3500 एमएएच की बैटरी
ख़ास बातें
  • वाइब सी2 का अपग्रेडेड वेरिएंट है वाइब सी2 पावर
  • 2 जीबी रैम वाले इस हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है
  • लेनोवो ने इस हैंडसेट में क्वाड-कोर मीडियाटेक चिपसेट का इस्तेमाल किया है
विज्ञापन
लेनोवो ने वाइब सी2 हैंडसेट पेश करने के बाद रूस में वाइब सी2 पावर हैंडसेट पेश किया है। नए लेनोवो वाइब सी2 पावर में लेनोवो वाइब सी2 की तुलना में ज्यादा पावरफुल फ़ीचर दिए गए हैं। फिलहाल, वाइब सी2 पावर हैंडसेट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। खबर लिखे जाने तक हैंडसेट की कंपनी की रूसी वेबसाइट पर लिस्ट भी नहीं किया गया था।

लेनोवो वाइब सी2 की तरह वाइब सी2 पावर में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले है। इसमें 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735पी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। नए सी2 पावर में वाइब सी2 की तुलना में दोगुना रैम है। यह 2 जीबी रैम के साथ आता है। 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले इस हैंडसेट में यूज़र 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

नए वाइब सी2 पावर में सबसे बड़ा बदलाव बैटरी में किया गया है। यह हैंडसेट 3500 एमएएच की बैटरी से लैस है। याद रहे कि वाइब सी2 में 2750 एमएएच की बैटरी दी गई है। बड़ी बैटरी के कारण वाइब सी2 पावर ज्यादा वज़नदार और मोटा हो गया है। इसका डाइमेंशन 143x71.4x9.5 मिलीमीटर है और वज़न 156 ग्राम।

इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसके साथ एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इस डिपार्टमेंट में वाइब सी2 की तुलना में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेनोवो वाइब सी2 पावर में 4जी, जीपीआरएस/ एज, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं। हैंडसेट में भारत में इस्तेमाल किए जा रहे एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इस हैंडसेट को रूस में लॉन्च किए जाने की जानकारी सबसे पहले Helpix.ru द्वारा दी गई।

इस पब्लिकेशन का दावा है कि लेनोवो वाइब सी2 रूसी मार्केट में 11,000 रुबल (करीब 11,200 रुपये) में उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »