लेनोवो वाइब सी2 स्मार्टफोन हुआ कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट

लेनोवो वाइब सी2 स्मार्टफोन हुआ कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट
विज्ञापन
अपने वाइब सी स्मार्टफोन को लॉन्च करने के कुछ महीने बाद लेनोवो ने वाइब सी2 हैंडसेट पेश किया है। लेनोवो वाइब सी2 की कंपनी की रूसी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। फिलहाल, इस बजट 4जी स्मार्टफोन को रूस के बाहर लॉन्च करने के बारे में कुछ नहीं बताया गया है।

लेनोवो वाइब सी2 में 5 इंच का एचडी स्क्रीन है। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसका रैम 1 जीबी का है। यूज़र के पास 8 जीबी और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज में से चुनने का विकल्प होगा। दोनों ही स्मार्टफोन 32 जीबी के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करेंगे। यह एक डुअल माइक्रो सिम हैंडसेट है। लेनोवो वाइब सी2 ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

लेनोवो के इस हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। कनेक्टिविटी फ़ीचर की बात करें तो लेनोवो वाइब सी2 स्मार्टफोन 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 एलई और जीपीएस से लैस है। हैंडसेट को पावर देने के लिए मौजूद है 2750 एमएएच की बैटरी। इसका डाइमेंशन 143 x 71.4 x 8.55 मिलीमीटर है और वज़न 139 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  2. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  3. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  4. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  7. BSNL यूजर्स की हुई मौज! इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, ऑफर 30 जून तक
  8. हर महीने कट रहे हैं पैसे, लेकिन याद नहीं किसलिए? Paytm का नया Labels फीचर आएगा काम
  9. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
  10. भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »