‘भारतीय स्मार्टफोन बाजार में दूसरे स्थान पर लेनोवो’

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 सितंबर 2016 17:50 IST
चीन की प्रौद्योगिकी कंपनी लेनोवो, मूल्य के हिसाब से भारत में दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड बन गई है। अनुसंधान फर्म आईडीसी के अनुसार लेनोवो ने 9.1 प्रतिशत बाजार भागीदार के साथ इस लिहाज से एपल, माइ्रकोमैक्स व ओप्पो को पछाड़ दिया है।

आईडीसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि दूसरी तिमाही में बिके फोनों की संख्या के लिहाज से भी लेनोवो भारतीय स्मार्टफोन बाजार में तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। भारतीय बाजार में लेनोवो का हिस्सा 7.7 प्रतिशत है। सैमसंग और माइक्रोमैक्स पहले दो स्थान पर काबिज हैं और क्रमशः बाजार के 25.1 फीसदी व 12.9 फीसदी हिस्से पर इनकी पकड़ है। दूसरी तिमाही में इंटेक्स न रिलायंस जियो (लाइफ ब्रांड डिवाइस) क्रमशः 7.1 प्रतिशत और 6.8 प्रतिशत हिस्से के साथ चौथे व पांचवे नंबर पर आती हैं।

इसके अनुसार दूसरी तिमाही में लेनोवो व मोटोरोला, दोनों मिलाकर देश में दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई हैं। 2016 की दूसरी तिमाही में इसका हिस्सा 9.074 प्रतिशत है। लेनोवो ने ऐप्पल के 9.070 प्रतिशत को मामूली अंतर से पीछे छोड़ दिया है और यह नंबर दो पर आ गई है। लेनोवो का कहना है कि तिमाही-दर-दिमाही इसने 14.2 प्रतिशत की वेल्यू बढ़त हासिल की है।

लेनोवो ने हाल ही में बर्लिन में आयोजित आईएफए 2016 में नए स्मार्टफोन लॉन्च किए। कंपनी ने के6, के6 पावर और के6 नोट स्मार्टफोन को नए मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन के साथ उतारा जबकि नया ए प्लस और पी2 स्मार्टफोन भी पेश किया। लेनोवो ने अभी भारत में के6 नोट लॉन्च नहीं किया है। हाल ही में कंपनी ने भारत में वाइब के5 नोट स्मार्टफोन लॉन्च किया था। 5100 एमएएच की बड़ी बैटरी वाले पी2 के जल्द ही भारत पहुंचने की उम्मीद है।
Advertisement

इस बीच मंगलवार को लेनोवो ने 10,000 रुपये से कम कैटेगरी में मोटो जी4 प्ले स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। कंपनी 19 सितंबर को मोटो ई3 पेश करेगी। इसके अलावा लेनोवो की योजना जल्द ही भारत में ज़े2 प्लस फोन लॉन्च करने की भी है।
Advertisement

इन नए लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन के साथ ही लेनोवो को भारतीय बाजार में तेजी से बढ़त मिलने की उम्मीद है। कंपनी का इरादा हुवावे और ओप्पो जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर देने की है। हुवावे ने पी9 के साथ बजबकि ओप्पो ने अपने प्रीमियम सेल्फी स्मार्टफोन ओप्पो एफ1 प्लस को लेकर बाजार में अपनी पकड़ मजबूत की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo, IDC, Smartphone, Mobiles, India, IFA, IFA 2016, Apple, Huawei, Samsung, Oppo, Vibe K5 N, Lenovo P2

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.