• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • लेईको ले एक्स850 में हो सकते हैं पावरफुल स्पेसिफिकेशन, लिस्टिंग से हुआ खुलासा

लेईको ले एक्स850 में हो सकते हैं पावरफुल स्पेसिफिकेशन, लिस्टिंग से हुआ खुलासा

लेईको ले एक्स850 में हो सकते हैं पावरफुल स्पेसिफिकेशन, लिस्टिंग से हुआ खुलासा
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 5.7 इंच क्वाडएचडी डिस्प्ले हो सकता है
  • लेईको एक्स850 में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर दिया जा सकता है
  • अभी इस फोन की कीमत व उपलब्धता के बारे में पता नहीं चला है
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि चीनी कंपनी लेईको जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन पेश कर सकती है। कंपनी के इस फोन को लेईको ले एक्स850 नाम दिया जा सकता है। अभी इस स्मार्टफोन को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर देखा गया है। लीक फ़ीचर के मुताबिक, ऐसा लगता है कि इस स्मार्टफोन में कुछ हाई-एंड हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन होंगे।

लेईको ले एक्स850 को टीना पर पीसी-टैबलेट ने देखा। इस स्मार्टफोन में 5.7 इंच क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले होने का खुलासा हुआ है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम दिया जा सकता है। लेईको ले एक्स850 में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज हो सकती है। इस फोन में 3900 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है।

बात करें कैमरे की तो लेईको ले एक्स850 में रियर पर 13 मेगापिक्सल का एक डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है। जबकि फ्रंट में सेल्फी लेने व वीडियो चैटिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने की भी खबर है।

लेईको ले एक्स850 स्मार्टफोन की मोटाई 7.99 एमएम और वज़न 185 ग्राम है। इस फोन को कॉफी ग्रे और गोल्ड चार्म कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। अभी इस फोन की कीमत व उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।

पिछले महीने, कंपनी ने अमेरिकी बाजार में कदम रखा था। और लेईको ले प्रो 3 व लेईको ले एस3 स्मार्टफोन को क्रमशः 399 डॉलर (करीब 26,000 रुपये) और 249 डॉलर (करीब 16,700 रुपये) में लॉन्च किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LeEco X850, LeEco Mobiles, LeEco, Mobiles, Android
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »