लेईको ले 1एस ईको की पहली फ्लैश सेल आज

लेईको ले 1एस ईको की पहली फ्लैश सेल आज
विज्ञापन
लेईको के ले 1एस स्मार्टफोन के नए वेरिएंट लेईको ले 1एस ईको की पहली फ्लैश से आज आयोजित की जाएगी। लेईको ले 1एस ईको की पहली फ्लैश सेल गुरुवार को दोपहर 2 बजे ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर आयोजित होगी। हैंडसेट के लिए रजिस्टर करने वाले यूज़र ही फ्लैश सेल में हिस्सा ले पाएंगे।

याद रहे कि हैंडसेट के लॉन्च के दौरान ही बताया गया था कि पहली फ्लैश सेल में 1 लाख स्मार्टफोन ऑफर के तहत 9,999 रुपये में उपलब्ध होंगे।

लेईको ले 1एस ईको स्मार्टफोन की कीमत 10,899 रुपये है। इसके साथ ग्राहकों को लेईको मैंबरशिप का 1 साल का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा जिसकी कीमत 4,900 रुपये है। कंपनी ने लॉन्च के दौरान कहा था कि यह 'मेड इन इंडिया' स्मार्टफोन होने के साथ 'मेड फॉर इंडिया' भी है। इसमें 10 भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट मौजूद है।

हैंडसेट में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) इन-सेल आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर आधारित लेईको ले 1एस ईको कंपनी के ईयूआई इंटरफेस के साथ आता है। इसमें 1.85 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स10 चिपसेट मौजूद है और साथ में 3 जीबी का रैम भी। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और सेल्फी कैमरा 5 मेगापिक्सल का।

लेईको ले 1एस ईको की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और इसमें एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। 3000 एमएएच की बैटरी डिवाइस को पावर देने का काम करती है। कंपनी का कहना है कि इसमें सुपरचार्ज़ फ़ीचर है जिसकी बदौलत मात्र 5 मिनट तक चार्ज़ करने पर फोन से 3.5 घंटे तक बातचीत की जा सकती है।

भारतीय भाषाओं के सपोर्ट के लिए बात करें तो कंपनी ओटीए अपडेट के जरिए 10 भाषाओं के लिए सपोर्ट मुहैया कराएगी। इनमें असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल और तेलुगू शामिल हैं।

4जी एलटीई के अलावा लेईको एल 1एस ईको में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और इंफ्रारेड कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  4. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  5. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  6. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  7. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  8. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  9. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  10. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »