आगामी स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल की AI डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। यह Android 15 पर चल सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth और USB Type-C के विकल्प हो सकते हैं
यह एक सांकेतिक इमेज है
भारत की प्रमुख हैंडसेट कंपनियों में शामिल Lava का नया स्मार्टफोन अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। Lava Virat V1 Pro 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। देश में पिछले महीने Lava Virat V1 4G और Lava Virat V1 5G को लॉन्च किया गया था। Lava Virat V1 Pro 5 में 50 मेगापिक्सल की AI डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 6 GB और 8 GB के RAM के विकल्प हो सकते हैं। Lava Virat V1 Pro 5G में 6.75 इंच HD+ (1,600 x 720 पिक्सल्स) LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T8200 और Mali-G57 MC2 GPU हो सकता है।
Lava Mobiles ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि Lava Virat V1 Pro 5G को 24 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जाएगी। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के प्राइस की जानकारी नहीं दी है।
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Lava Virat V1 Pro 5G में 6.75 इंच HD+ (1,600 x 720 पिक्सल्स) LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T8200 और Mali-G57 MC2 GPU दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6 GB और 8 GB के RAM के विकल्प हो सकते हैं। Lava Virat V1 Pro 5G में 128 GB की स्टोरेज हो सकती है। इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाने का विकल्प मिल सकता है। Lava Virat V1 Pro 5 में 50 मेगापिक्सल की AI डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। यह Android 15 पर चल सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth और USB Type-C के विकल्प हो सकते हैं।
इस स्मार्टफोन की बैटरी 18 W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। Lava Virat Curve 5G को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की GSMA IMEI डेटाबेस पर मॉडल नंबर - LXX529 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी नहीं दी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View
Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च