Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च

Vivo V80 Lite 5G फोन में 50MP का मेन कैमरा सेंसर मिलने वाला है। साथ में सेकंडरी कैमरा भी है।

Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च

Photo Credit: X/@Anvin

Vivo V80 Lite 5G फोन में सबसे बड़ा हाइलाइट कंपनी ने 10000mAh बैटरी को बताया है।

ख़ास बातें
  • फोन में 50MP का मेन कैमरा सेंसर मिलने वाला है।
  • Vivo ने इस फोन में aspheric लेंस का इस्तेमाल किया है।
  • गीकबेंच लिस्टिंग में फोन 6GB रैम के साथ देखा गया है।
विज्ञापन

Vivo V80 Lite 5G का लॉन्च कथित तौर पर कंफर्म हो गया है। फोन में 10,000mAh की धांसू बैटरी मिलेगी जो कि इसका बड़ा फीचर रहने वाला है। इसके अलावा कई और फीचर्स इसमें आकर्षित करने वाले होंगे। फोन अगले महीने के पहले हफ्ते में ही मार्केट में लॉन्च के लिए कंफर्म बताया जा रहा है। रोचक बात यह है कि Vivo V80 Lite पहला ऐसा फोन होगा जो चीन के बाहर इतनी बड़ी बैटरी के साथ पेश किया जा रहा है। इससे पहले Vivo V600 Pro को कंपनी ने लॉन्च किया था जिसमें 10,200mAh की बैटरी दी गई है। लेकिन यह फोन घरेलू मार्केट को छोड़कर अन्य किसी मार्केट में नहीं रिलीज किया गया था। आइए जानते हैं Vivo V80 Lite 5G में और क्या होने वाला है खास। 

Vivo V80 Lite 5G का लॉन्च अगले महीने के लिए कंफर्म हो गया है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से इस फोन का लॉन्च 3 सितंबर के लिए निर्धारित कर दिया है। कंपनी के Facebook पेज पर फोन का टीजर पोस्ट कर दिया गया है। इसमें फोन का रियर पैनल डिजाइन साफ नजर आ रहा है। फोन दो रंगों में आने वाला है। इसमें ग्रीन और पिंक शेड को दिखाया गया है। रियर में देखा जा सकता है कि इसमें डुअल कैमरा मौजूद है। फोन मलेशिया में लॉन्च किया जा रहा है।

Vivo V80 Lite 5G फोन में 50MP का मेन कैमरा सेंसर मिलने वाला है। साथ में सेकंडरी कैमरा भी है जो कि अल्ट्रावाइड सेंसर हो सकता है। यह 8 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। साथ में LED फ्लैश भी मौजूद है। एक तीसरा कैमरा रिंग स्पष्ट रूप से नहीं नजर आ रहा है। Vivo ने इस फोन में aspheric लेंस का इस्तेमाल किया है। Aspheric लेंस वे लेंस होते हैं जिनमें सरफेस कर्व पूरा गोलाकार न होकर किनारों से मध्य तक लम्बवत होता है। इससे लेंस एक पॉइंट पर ज्यादा लाइट दे पाता है और फोकस शार्प रहता है। इसमें डिस्टॉर्शन कम होता है। यानी वीवो इस फोन में बेहतरीन फोटोग्राफी कैमरा देने जा रही है। 

फोन में सबसे बड़ा हाइलाइट कंपनी ने 10000mAh बैटरी को बताया है। कंपनी ने इसे 10,000mAh ALWAYS POWERED टैगलाइन के साथ टीज किया है। Vivo का यह पहला फोन होगा जो चीन के बाहर इतनी बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च होने जा रहा है। फोन के पोस्टर से पता चलता है कि इसमें राइट साइड में पावर बटन और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। किनारे कर्व्ड हैं और डिजाइन लुभाता है। अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में अभी जानकारी की पुष्टि नहीं हो पाई है। हां, इसकी गीकबेंच लिस्टिंग में फोन 6GB रैम के साथ देखा गया है। लेकिन लॉन्च के समय इसमें 8GB तक रैम, स्टोरेज वेरिएंट्स देखने को मिल सकते हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »