Ai+ स्मार्टफोन हुए ₹2000 तक महंगे, जानें क्या है वजह?

Ai+ स्मार्टफोन ने भी भारत में अपने स्मार्टफोन्स को अब महंगा कर दिया है।

Ai+ स्मार्टफोन हुए ₹2000 तक महंगे, जानें क्या है वजह?

Photo Credit: Ai+

AI+ Nova 2 5G में 6000mAh की बैटरी है।

ख़ास बातें
  • Ai+ Pulse 2 के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹10,999 हो गई है।
  • Ai+ Nova 2 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹13,999 हो गई है।
  • Ai+ Nova 2 Neo 5G के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत ₹14,999 हो गई है।
विज्ञापन

Ai+ स्मार्टफोन ने भी भारत में अपने स्मार्टफोन्स को अब महंगा कर दिया है। अगर आप नया Ai+ स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो ₹2,000 तक ज्यादा कीमत चुकानी होगी। ब्रांड ने मेमोरी, मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स की लागत बढ़ने के चलते यह फैसला लिया है, जिसके चलते कई अन्य स्मार्टफोन निर्माताओं ने भी अपने फोन्स की कीमतों को बढ़ाया है। इसका असर एंट्री-लेवल और मिड-रेंज कैटेगरी जैसे कि Pulse 2, Nova 2 5G, Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G और Nova 2 Ultra 5G पर पड़ा है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Ai+ Pulse 2
Ai+ Pulse 2 के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹9,999 से ₹1,000 बढ़कर ₹10,999 और 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹10,999 की कीमत ₹500 बढ़कर ₹11,499 हो गई है। यह फोन ₹500 से ₹1,000 महंगा हो गया है।

Ai+ Nova 2 5G
Ai+ Nova 2 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹12,999 से ₹1,000 बढ़कर ₹13,999, 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत    ₹13,999 से बढ़कर 14,999 और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹14,999 से बढ़कर 15,999 हो गई है। इस फोन की कीमत में कुल ₹1,000 की बढ़ोतरी हुई है।

Ai+ Nova 2 Neo 5G
Ai+ Nova 2 Neo 5G के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत ₹13,999 से बढ़कर ₹14,999, 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत ₹14,999 से बढ़कर ₹15,999 और 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत ₹15,999 से बढ़कर ₹16,999 हो गई है। इस फोन की कीमत ₹1,000 ज्यादा हो गई है।

Ai+ Nova 2 Pro 5G
Ai+ Nova 2 Pro 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹15,999 से ₹2,000 बढ़कर ₹17,999 और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹17,999 से बढ़कर ₹19,999 हो गई है। इस मॉडल पर कुल ₹2,000 का इजाफा हुआ है।

Ai+ Nova 2 Ultra 5G
Ai+ Nova 2 Ultra 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹18,999 से ₹2,000 बढ़कर ₹20,999 और Ai+ Nova 2 Ultra 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹20,999 से बढ़कर ₹22,999 हो गई है। यह स्मार्टफोन ₹2,000 महंगा हो गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »