Lava का Blaze X जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई इमेज

इसके लॉन्च की तिथि का खुलासा नहीं किया गया है। इसमें कुछ उठा हुआ रियर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है

Lava का Blaze X जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई इमेज

इस स्मार्टफोन में कर्व्ड डिस्प्ले और कुछ उठा हुआ रियर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है

ख़ास बातें
  • कंपनी ने इस स्मार्टफोन का टीजर शेयर किया है
  • इसमें दाएं कोने पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए गए हैं
  • इस स्मार्टफोन में सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल है
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava का Blaze X जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन का टीजर शेयर किया है। हालांकि, इसके लॉन्च की तिथि का खुलासा नहीं किया गया है। इस स्मार्टफोन में कर्व्ड डिस्प्ले और कुछ उठा हुआ रियर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। 

Lava ने एक नए स्मार्टफोन का टिजर दिया है जिससे इसके जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। इसकी इमेज में यह ब्लैक कलर में दिख रहा है। इसमें दाएं कोने पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए गए हैं। इसकी दूसरी इमेज में चार स्मार्टफोन समान एंगल में दिख रहे हैं। इन्हें X को पढ़ने जैसा अरेंज किया गया है। इसमें सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल है। ई-कॉमर्स साइट Amazon पर एक स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट से इसके Blaze X होने की पुष्टि हुई है। इसके लॉन्च की तिथि की जल्द जानकारी दी जा सकती है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में Lava के आगामी स्मार्टफोन की इमेज लीक की गई है। इसके रियर पैनल में सेंटर में अलाइंड राउंड कैमरा मॉड्यूल है। Lava ने मार्च में अफोर्डेबल कैटेगरी में O2 को लॉन्च किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Unisoc T616 SoC दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे दो कलर्स में उपलब्ध कराय गया था। कंपनी ने इसे तीसरे कलर में भी पेश किया है। Lava O2 को Imperial Green, Majestic Purple और Royal Gold में खरीदा जा सकता है। इससे पहले यह Imperial Green और Majestic Purple कलर्स में उपलब्ध था। 

इस स्मार्टफोन के 8 GB + 128 GB के एकमात्र वेरिएंट का लॉन्च पर प्राइस 8,499 रुपये का था। Lava O2 6.5 इंच HD+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Unisoc T616 SoC है। इसमें 8 GB का RAM और 128 GB की स्टोरेज है। इसके RAM को वर्चुअल तरीके से 16 GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह एंड्रॉयड 13 बेस्ड OS पर चलता है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 18 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके कनेक्टिविटी के विकल्पों में 4G, ब्लूटूथ, GPRS, OTG, Wi-Fi, USB Type-C और 3.5 mm ऑडियो जैक शामिल हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »