Lava का Blaze Duo अगले सप्ताह होगा लॉन्च, 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

इसका डिजाइन कंपनी के Agni 3 के समान है। इसमें मेन डिस्प्ले के अलावा रियर पैनल पर रेक्टैंगुलर स्क्रीन दी जाएगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2024 20:46 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को 16 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा
  • इसे दो कलर्स - Arctic White और Celestial Blue में उपलब्ध कराया जाएगा
  • Blaze Duo की 5,000 mAh की बैटरी 33 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा होगा

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava का Blaze Duo अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इसमें रियर पैनल पर सेकेंडरी डिस्प्ले मिलेगा। कंपनी के अक्टूबर में लॉन्च हुए Agni 3 में भी डुअल डिस्प्ले दिया गया था। Lava ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन और प्रमुख फीचर्स का खुलासा किया है। 

ई-कॉमर्स साइट Amazon पर इस Blaze Duo के लिए एक माइक्रोसाइट पर बताया गया है कि इस स्मार्टफोन को 16 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह दो कलर्स - Arctic White और Celestial Blue में उपलब्ध होगा। इसका डिजाइन कंपनी के Agni 3 के समान है। इसमें मेन डिस्प्ले के अलावा रियर पैनल पर रेक्टैंगुलर स्क्रीन दी जाएगी। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED मेन डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसके रियर पैनल पर 1.58 इंच की सेकेंडी स्क्रीन होगी। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7025 5G दिया जाएगा। 
Advertisement

Blaze Duo में 8 GB तक RAM और 128 GB की UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी। इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। यह स्मार्टफोन ‎Android पर बेस्ड UI आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलेगा। Blaze Duo की 5,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 

पिछले महीने Lava ने Yuva 4  को पेश किया था इस स्मार्टफोन में दो RAM और स्‍टोरेज के विकल्प हैं। इसका शुरुआती प्राइस 6,999 रुपये का है। Lava Yuva 4 में 6.56 इंच का एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन तीन कलर्स - ग्‍लॉसी व्हाइट, ग्‍लॉसी पर्पल और ग्‍लॉसी ब्‍लैक उपलब्ध है। Lava Yuva 4 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T606 है। Lava Yuva 4 की 5,000 mAh की बैटरी 10 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर है। Lava Yuva 4 Android 14 पर बेस्ड OS पर चलता है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स के अफोर्डेबल सेगमेंट में बेहतर फीचर्स और डिजाइन के दम पर कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7300X

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1200x2652 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.