• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Lava स्मार्टफोन पर डिस्काउंट, Agni 3 की गिरी 4 हजार रुपये कीमत, जानें और भी डील्स

Lava स्मार्टफोन पर डिस्काउंट, Agni 3 की गिरी 4 हजार रुपये कीमत, जानें और भी डील्स

Lava ने अपनी Lava Days सेल की घोषणा की है, जिसमें स्मार्टफोन पर डिस्काउंट प्रदान किया जा रहा है।

Lava स्मार्टफोन पर डिस्काउंट, Agni 3 की गिरी 4 हजार रुपये कीमत, जानें और भी डील्स

Photo Credit: Lava

Lava Agni 3 5G में 6.78 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Lava ने अपनी Lava Days सेल की घोषणा की है।
  • Lava Days सेल में स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।
  • अमेजन पर कूपन ऑफर से बचत के अलावा बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है।
विज्ञापन
Lava ने अपनी Lava Days सेल की घोषणा की है, जिसमें स्मार्टफोन पर डिस्काउंट प्रदान किया जा रहा है। 23 से 27 अप्रैल, 2025 तक चलने वाली इस सेल में ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर सस्ते में स्मार्टफोन खरीदने का मौका है, जिसमें लावा के फ्लैगशिप और बजट स्मार्टफोन पर खास छूट मिल रही है। Agni 3 के अलावा Lava अन्य लोकप्रिय मॉडलों जैसे Lava O3 और Lava O3 Pro पर भी फ्लैट कूपन डिस्काउंट की पेशकश कर रहा है। आइए Lava स्मार्टफोन पर मिलने वाली डील्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Lava Agni 3 
23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक ग्राहकों को Agni 3 के 8+128GB (चार्जर के बिना) और 8+256GB (चार्जर के साथ) वेरिएंट पर फ्लैट 3,000 रुपये कूपन डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। 26 और 27 अप्रैल को डिस्काउंट और भी बढ़ जाएगी, जब Agni 3 के सभी तीन वेरिएंट जिसमें 8+128GB (चार्जर के साथ) शामिल हैं। इस दौरान 2,000 कूपन डिस्काउंट और एचडीएफसी और एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 2,000 डिस्काउंट मिलेगा जो कि कुल मिलाकर 4,000 तक की बचत होगी। Lava Agni 3 में 6.78 इंच की 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 1.74 इंच की AMOLED डिस्प्ले है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7300X प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में OIS सपोर्ट के साथ 50MP सोनी कैमरा है। इस फोन में 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर काम करता है।

Lava O3, Lava O3 Pro
23 अप्रैल से 27 अप्रैल तक ग्राहकों को Lava O3 के 4+64GB वेरिएंट पर कूपन से 300 रुपये डिस्काउंट मिलेगा, जिससे मौजूदा कीमत 6,199 रुपये से घटकर 5,899 रुपये हो जाएगी। वहीं 3+64GB वेरिएंट पर कूपन से 150 रुपये डिस्काउंट मिलेगा, जिससे मौजूदा कीमत 5,799 रुपये से घटकर 5,649 रुपये हो जाएगी। वहीं 23 अप्रैल से 27 अप्रैल तक ग्राहकों को Lava O3 Pro के 4+128GB वेरिएंट पर कूपन से फ्लैट 300 रुपये डिस्काउंट मिलेगा, जिससे मौजूदा कीमत 6,999 रुपये से घटकर 6,699 रुपये हो जाएगी।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7300X
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1200x2652 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  6. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  7. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  8. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  9. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  10. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »