Lava Blaze 1X 5G में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ होगी ट्रियल कैमरा यूनिट

यह Android 12 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलेगा। इसके हुड के नीचे MediaTek Dimensity 700 SoC दिया जाएगा

विज्ञापन
Written by Himani Jha, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2023 16:41 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन और फीचर्स की जानकारी दी है
  • इसमें दायें कोने पर पावर बटन के साथ फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है
  • यह Android 12 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलेगा

इसकी 5,000 mAh की बैटरी 15 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava जल्द ही भारत में Lava Blaze 1X 5G को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन और फीचर्स की जानकारी दी है। इसमें 6.5 इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 720x1,600 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ होगा। 

Lava की वेबसाइट पर प्रोडक्ट पेज के अनुसार, Lava Blaze 1X 5G में फ्लैट फ्रेम और रियर पैनल होगा। इसे ग्लास ब्लू और ग्लास ग्रीन कलर्स में खरीदा जा सकेगा। इसके फ्रंट में थिक चिन बेजल दिख रहा है। इसमें दायें कोने पर पावर बटन के साथ फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यह Android 12 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलेगा। इसके हुड के नीचे MediaTek Dimensity 700 SoC दिया जाएगा। इसमें 6 GB का RAM और 128 GB की  UFS 2.2 स्टोरेज होगा। इसमें वर्चुअल RAM भी होगा जिससे यूजर्स 5 GB तक की मेमोरी बॉरो कर उसका इस्तेमाल अतिरिक्त RAM के तौर पर कर सकेंगे। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन में ट्रियल रियर कैमरा यूनिट होगी जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 15 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.1, 5G बैंड,  WiFi, USB Type-C और OTG सपोर्ट होगी। इसका आकार 165.3x76.4x8.9 mm और वजन 207 ग्राम का होगा। कंपनी जल्द ही Lava Agni 2 5G को भी लॉन्च कर सकती है। यह लगभग दो वर्ष पहले लॉन्च किए गए Lava Agni 5G की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन के स्पसिफिकेशंस के बारे में कुछ जानकारी लीक हुई है। इसमें 90 Hz के रिफ्रेश  रेट के साथ ऑक्टाकोर MediaTek चिपसेट हो सकता है। हाल ही में Lava के प्रेसिडेंट,  Sunil Raina ने एक ट्वीट में लिखा था, 'जल्द' और इसके साथ दो फायर इमोजी पोस्ट किए थे। इस पर ट्विटर पर यूजर्स ने जवाब देते हुए कहा था कि दो फायर इमोजी Lava Agni 5G सीरीज में अगले स्मार्टफोन का संकेत हैं। 

इसमें MediaTek Dimensity 1080 चिपसेट और 5,000 mAh की बैटरी मिल सकती है। इसमें 128 GB की स्टोरेज और 6.5 इंच AMOLED दिया जा सकता है। हाल ही में कंपनी ने Lava Yuva 2 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन 10,000 रुपये से कम प्राइस की कैटेगरी में है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Design, Processor, Lava, Market, Sensor, Colors, Launch, Twitter, Camera, Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  2. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  3. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  3. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  6. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  7. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  8. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  9. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  10. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.