Lava जल्द लॉन्च कर सकती है Lava Agni 2 5G, MediaTek Dimensity 1080 चिप होने की संभावना

इस मिड रेंज के स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 1080 चिपसेट और 5,000 mAh की बैटरी मिल सकती है

Lava जल्द लॉन्च कर सकती है Lava Agni 2 5G, MediaTek Dimensity 1080 चिप होने की संभावना

इसमें 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ ऑक्टाकोर MediaTek चिपसेट हो सकता है

ख़ास बातें
  • यह लगभग दो वर्ष पहले लॉन्च किए गए Lava Agni 5G की जगह लेगा
  • इस स्मार्टफोन के स्पसिफिकेशंस के बारे में कुछ जानकारी लीक हुई है
  • इसमें 128 GB की स्टोरेज और 6.5 इंच AMOLED दिया जा सकता है
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava जल्द ही देश में Lava Agni 2 5G लॉन्च कर सकती है। यह लगभग दो वर्ष पहले लॉन्च किए गए Lava Agni 5G की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन के स्पसिफिकेशंस के बारे में कुछ जानकारी लीक हुई है। इसमें 90 Hz के रिफ्रेश  रेट के साथ ऑक्टाकोर MediaTek चिपसेट हो सकता है। 

Lava के प्रेसिडेंट,  Sunil Raina ने एक ट्वीट में लिखा है, 'जल्द' और इसके साथ दो फायर इमोजी पोस्ट किए हैं। कंपनी ने नए स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में पुष्टि नहीं की है। ऐसा लगता है कि यह ट्वीट Lava Agni 2 5G के बारे में हो सकता है। इस पर ट्विटर यूजर्स ने जवाब देते हुए कहा है को दो फायर इमोजी Lava Agni 5G सीरीज में अगले स्मार्टफोन का संकेत हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स का यह भी कहना था कि यह Lava के Blaze 5G स्मार्टफोन के अगले वेरिएंट का टीजर हो सकता है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि Lava Agni 2 5G मिड रेंज का हैंडसेट होगा। इसका प्राइस 20,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच हो सकता है। 

इसमें MediaTek Dimensity 1080 चिपसेट और 5,000 mAh की बैटरी मिल सकती है। इसमें 128 GB की स्टोरेज और 6.5 इंच AMOLED दिया जा सकता है। हाल ही में कंपनी ने Lava Yuva 2 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह 10,000 रुपये से कम प्राइस वाली कैटेगरी में है। कंपनी ने Lava Blaze Pro 2 5G या किसी अन्य Lava Blaze स्मार्टफोन के लॉन्च की जानकारी नहीं दी है। 

पिछले वर्ष के अंत में Lava ने देश में बजट स्मार्टफोन Lava X3 लॉन्च किया था। यह एंट्री लेवल स्मार्टफोन Redmi A1+ और Realme C33 जैसे स्मार्टफोन्स को टक्कर दे रहा है। इसका प्राइस 6,999 रुपये है। यह Arctic Blue, Charcoal Black और Luster Blue कलर्स में उपलब्ध है। Lava X3 में 6.53 इंच का IPS LCD और HD+ रिजॉल्यूशन है। इसमें क्वाडकोर Helio A22 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 3 GB का RAM और 32 GB की स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के इस्तेमाल से बढ़ाया जा सकता है। इसके डिस्प्ले के टॉप पर वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए एक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Processor, Battery, Launch, Market, Display, Lava, Design, MediaTek, Camera, Price
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »