• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Lava ला रहा नया Agni 4, महंगे स्मार्टफोन को देगा टक्कर, जानें कैसे होंगे फीचर्स

Lava ला रहा नया Agni 4, महंगे स्मार्टफोन को देगा टक्कर, जानें कैसे होंगे फीचर्स

Lava जल्द ही भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Lava Agni 4 लेकर आ रही है।

Lava ला रहा नया Agni 4, महंगे स्मार्टफोन को देगा टक्कर, जानें कैसे होंगे फीचर्स

Photo Credit: Lava

Lava Agni 4 में 50 मेगापिक्सल कैमरा होगा।

ख़ास बातें
  • Lava Agni 4 में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।
  • Lava Agni 4 में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।
  • Lava Agni 4 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 चिपसेट मिल सकता है।
विज्ञापन

Lava जल्द ही भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Lava Agni 4 लेकर आ रही है। अब कंपनी ने अपनी वेबसाइट के जरिए आगामी Agni सीरीज स्मार्टफोन का पहला ऑफिशियल टीजर जारी किया है। टीजर में स्मार्टफोन काले रंग में नजर आया है। इसमें एक हॉरिजॉन्टल कैमरा सेटअप भी नजर रहा है। Agni 4 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर के साथ, 7000mAh बैटरी और 6.78 इंच की डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। यहां हम आपको Lava Agni 4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Lava Agni 4 नवंबर में होगा पेश

Lava ने अपनी ऑफिशियल भारतीय वेबसाइट पर कंफर्म किया है कि Lava Agni 4 नवंबर में भारत में लॉन्च होगा। हालांकि, लॉन्च की सटीक तारीख अभी तक पता नहीं चली है। टीजर पोस्टर में स्मार्टफोन के रियर हिस्से के डिजाइन की झलक मिली है, जो पहले लीक हुई फोटो से मिलती है। Agni 4 के टीजर में एक हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल नजर आया है और ऊपर एक स्पीकर ग्रिल भी नजर आ रहा है। पोस्टर से कंफर्म होता है कि स्मार्टफोन काले रंग में नजर आ रहा है, लेकिन यह सफेद रंग में भी आने की उम्मीद है।

Lava Agni 4 Specifications (Expected)

Lava Agni 4 में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट आ सकता है। कंपनी Agni 4 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 चिपसेट शामिल कर सकती है। यह फोन 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है। इसके अलावा इस फोन में फ्लैगशिप-ग्रेड UFS 4.0 स्टोरेज भी आ सकती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Agni 4 के रियर में ड्यूल 50 मेगापिक्सल कैमरा कैमरा दिया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  3. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  8. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  9. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  10. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »