2000 रुपये सस्ता मिल रहा Lava Agni 3, ये ई-कॉमर्स साइट दे रही डिस्काउंट

अमेजन पर Lava Agni 3 5G पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

2000 रुपये सस्ता मिल रहा Lava Agni 3, ये ई-कॉमर्स साइट दे रही डिस्काउंट

Photo Credit: Lava

Lava Agni 3 5G में 6.78 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Lava Agni 3 5G में 6.78 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।
  • Lava Agni 3 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Lava Agni 3 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Lava ने इस साल अक्तूबर Lava Agni 3 5G लॉन्च किया था, अगर आपने तब यह स्मार्टफोन नहीं खरीदा था तो अब डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। इस वक्त ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर Lava Agni 3 5G पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। ई-कॉमर्स साइट बैंक ऑफर के साथ एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ प्रदान कर रही है। यहां हम आपको Lava Agni 3 5G पर मिलने वाले ऑफर्स के साथ-साथ स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Lava Agni 3 5G Price


कीमत की बात की जाए तो Lava Agni 3 5G का 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 22,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो Federal Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 2,000 रुपये डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 20,999 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 21,050 रुपये तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले डिवाइस की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


Lava Agni 3 5G Specifications


Lava Agni 3 5G में 6.78 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1200 x 2652 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसमें 1.74 इंच की दूसरी AMOLED डिस्प्ले भी दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 336 x 480 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंशिटी 7300X 4nm प्रोसेसर से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।  डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.7 मिमी, चौड़ाई 75.53 मिमी, मोटाई 8.8 मिमी और वजन 212 ग्राम है। कैमरा सेटअप के मामले में इस स्मार्टफोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा,f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 8 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7300X
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1200x2652 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »