• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Lava Agni 3 डबल डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, 1 साल तक खराब हुआ तो फ्री में बदलेगी कंपनी

Lava Agni 3 डबल डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, 1 साल तक खराब हुआ तो फ्री में बदलेगी कंपनी

Lava Agni 3 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा है।

Lava Agni 3 डबल डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, 1 साल तक खराब हुआ तो फ्री में बदलेगी कंपनी

Photo Credit: Lava

Lava Agni 3 5G में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Lava Agni 3 5G में 6.78 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Lava Agni 3 5G में 50 मेगापिक्सल का सोनी सेंसर दिया गया है।
  • Lava Agni 3 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Lava ने भारतीय बाजार में अपना मिड लेवल स्मार्टफोन Lava Agni 3 लॉन्च कर दिया है। यह पहला भारतीय स्मार्टफोन है, जिसमें कंपनी ने आईफोन जैसा एक्शन बटन दिया है। वहीं इस स्मार्टफोन की एक और खासियत ड्यूल डिस्प्ले है। दूसरी डिस्प्ले कैमरा मॉड्यूल के पास रियर पैनल पर है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। आइए Lava Agni 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Lava Agni 3 Price


कीमत की बात की जाए तो Lava Agni 3 के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत (बिना चार्जर के) 20,999 रुपये और चार्जर के साथ 22,999 रुपये है। वहीं 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। यह फोन Pristine Glass और Heather Glass कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। फोन की बिक्री 9 अक्टूर से शुरू होगी और प्री-बुकिंग आज से ही शुरू हो गई है। इंट्रोडक्ट्री ऑफर के तहत हर मॉडल पर 2,000 रुपये डिस्काउंट और बिना चार्जर के साथ 1,000 रुपये डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी Agni मित्र सर्विस प्रदान करती है, जो 1 वर्ष की वारंटी के दौरान Agni 3 यूजर्स के लिए घर पर फ्री रिप्लेसमेंट की पेशकश करती है। लॉन्च ऑफर में Agni 2 यूजर्स के लिए फ्लैट 8,000 रुपये और Agni 1 यूजर्स के लिए 8,000 रुपये lavamobiles.com पर फ्लैट डिस्काउंट है। वहीं पहली सेल में एसबीआई कार्ड पर 2000 रुपये डिस्काउंट भी है। 


Lava Agni 3 5G Specifications


Lava Agni 3 5G में 6.78 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1200 x 2652 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz, 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस और HDR 10+ है। इसमें 1.74 इंच की सेकेंड्री AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 336 x 480 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7300X 4nm प्रोसेसर के साथ Mali-G615 MC2 GPU शामिल है। इस स्मार्टफोन में 8GB LPDDR5 RAM और 128GB / 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी सेंसर, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 8 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। यह फोन IP64 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.7 मिमी, चौड़ाई 75.53 मिमी, मोटाई 8.8 मिमी और वजन 212 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.4, Beidou, GPS, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और NFC शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. PF पर ब्याज का पैसा अकाउंट में आया या नहीं, इन तरीकों से खुद करें चेक
  2. OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Sony ने भारत में लॉन्च किए WH-1000XX हेडफोन्स और WF-1000XM6 ईयरबड्स, जानें कीमत
  4. OnePlus 16 का लॉन्च हुआ कंफर्म! मिल सकता है 165Hz+ रिफ्रेश रेट, 9000mAh बैटरी!
  5. Lava Virat V1 5G, Virat V1 की सेल शुरू, डिस्काउंट पर मिल रहे दोनों स्मार्टफोन
  6. PM Modi का AI वीडियो पड़ा भारी, Meta इंडिया के हेड पर केस दर्ज
  7. Moto Pad 70 Groove टैबलेट 10200mAh बैटरी, 13 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus N6x हुआ 13 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कितनी है कीमत
  9. Asus Pad T3201 का भारत में लॉन्च, 144Hz OLED स्क्रीन, 8GB रैम, 9000mAh बैटरी, जानें कीमत
  10. Nothing Phone (4a) हो रहा ₹3,000 महंगा!, इस दिन से पहले खरीद लें सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »