Lava Agni 2 5G फोन 8GB रैम, Dimensity 1080 चिपसेट के साथ जल्द होगा लॉन्च! Lava ने किया टीज़

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, फोन में MediaTek का Dimensity 1080 चिपसेट होगा।

Lava Agni 2 5G फोन 8GB रैम, Dimensity 1080 चिपसेट के साथ जल्द होगा लॉन्च! Lava ने किया टीज़

Photo Credit: Lava

Lava Agni 5G (फोटो में) के बाद कंपनी अब इसका सक्सेसर Lava Agni 2 5G लेकर आ रही है

ख़ास बातें
  • फोन में MediaTek का Dimensity 1080 चिपसेट होगा।
  • इसमें 8 जीबी रैम बताई गई है और 128 जीबी स्टोरेज की बात सामने आई है।
  • डिवाइस में 5000mAh बैटरी 44W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकती है।
विज्ञापन
Lava Agni 5G के बाद कंपनी अब इसका सक्सेसर Lava Agni 2 5G लेकर आ रही है जिसको बहुत जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को विभिन्न सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया जा चुका है। इसमें 6.5 इंच डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन के Dimensity 1080 चिपसेट के साथ आने की बात कही गई है। लेटेस्ट अपडेट में कंपनी के प्रेसिडेंट ने इसे सोशल मीडिया पर टीज भी कर दिया है। आइए हम आपको इस अपकमिंग लावा स्मार्टफोन से जुड़ी हर जानकारी बताते हैं। 

Lava Agni 2 5G का लॉन्च अब काफी नजदीक है। कंपनी की ओर से इसके लिए एक टीजर जारी किया गया है। इस फोन के साथ में ही Blaze 1X 5G नामक फोन को भी टीज किया गया है। कंपनी के प्रेसिडेंट सुनील रैना ने इसे अपने ट्विटर हैंडल से टीज किया है।
 

Lava Agni 2 5G के स्पेसिफिकेशंस इससे पहले भी कई बार लीक किए जा चुके हैं। हाल ही में इस फोन को Geekbench बेंचमार्क लिस्टिंग में देखा गया था, जहां पर इसके महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशंस सामने आए थे। हाल ही में इसके गीकबेंच पोस्ट सोशल मी़डिया पर फिर नजर आए हैं। 
 
 

Lava Agni 2 5G Specifications

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, फोन में 6.5 इंच AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आ सकता है। Agni 2 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है। 

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, फोन में MediaTek का Dimensity 1080 चिपसेट होगा। इसमें 8 जीबी रैम बताई गई है और 128 जीबी स्टोरेज की बात सामने आई है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 OS के साथ आ सकता है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्टेड होगा। डिवाइस में 5000mAh बैटरी 44W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकती है। इसकी कीमत भारत में 20 हजार रुपये से 25 हजार रुपये तक रखी जा सकती है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 90Hz refresh rate
  • Stock Android
  • Capable processor
  • 30W fast charging
  • कमियां
  • Cameras need improvement
  • Lacks video stabilisation
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 810
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  5. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  8. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  9. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »