इस एंड्रॉयड स्मार्टफोन की कीमत है करीब 1.6 लाख रुपये

आज की तारीख में कम दाम में बेहतर स्पेसिफिकेशन वाले हैंडसेट खरीद पाना कोई बड़ी बात नहीं है। स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों की भी कोशिश रही है कि बजट में प्रीमियम डिज़ाइन दिया जाए और स्पेसिफिकेशन भी महंगे डिवाइस वाले हों। लेकिन इन सबके बीच एक ऐसा स्मार्टफोन आया हैजिसकी कीमत जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

इस एंड्रॉयड स्मार्टफोन की कीमत है करीब 1.6 लाख रुपये
ख़ास बातें
  • टोनिनो लैम्बॉर्गिनी ब्रांड ने अल्फा-वन एंड्रॉयड स्मार्टफोन पेश किया
  • इसकी कीमत 2,450 डॉलर (करीब 1.57 लाख रुपये) है
  • फोन के बाकी फीचर और स्पेसिफिकेशन निराश करने वाले हैं
विज्ञापन
आज की तारीख में कम दाम में बेहतर स्पेसिफिकेशन वाले हैंडसेट खरीद पाना कोई बड़ी बात नहीं है। स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों की भी कोशिश रही है कि बजट में प्रीमियम डिज़ाइन दिया जाए और स्पेसिफिकेशन भी महंगे डिवाइस वाले हों। लेकिन इन सबके बीच एक ऐसा स्मार्टफोन आया हैजिसकी कीमत जानकर आप हैरान हो जाएंगे। दाम इतना ज़्यादा है कि आपके मन में भी सवाल उठेगा कि इसे कौन खरीदेगा। अगर आपको लग्ज़री प्रोडक्ट खरीदने का शौक है तो टोनिनो लैम्बॉर्गिनी ब्रांड के अल्फा-वन एंड्रॉयड स्मार्टफोन के बारे में विचार कर सकते हैं। इसकी कीमत 2,450 डॉलर (करीब 1.57 लाख रुपये) है।

अब स्मार्टफोन को लग्ज़री कार बनाने वाली कंपनी लैम्बॉर्गिनी ने बनाया है तो कीमत तो ज़्यादा होगी ही। अब सवाल कि इस स्मार्टफोन में ऐसा क्या खास है?अल्फा-वन में इटालियन हैंडमेड ब्लैक लेदर बैक का इस्तेमाल हुआ है। इस पर कंपनी का रेजिंग बुल वाला लोगो भी है। स्मार्टफोन में इतालवी चमड़े का कवर भी दिया गया है। इसके अलावा फोन के बाकी फीचर और स्पेसिफिकेशन निराश करने वाले हैं, खासकर कीमत को ध्यान में रखा जाए तो।

Alpha-One में 5.5 इंच का डब्ल्यूक्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें करीब दो साल पुराने स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। यह प्रीमियम हैंडसेट एंड्रॉयड नूगा पर चलता है और इसमें 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है। डुअल सिम स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 3250 एमएएच की है जो क्विकचार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है।

स्मार्टफोन में एफ/1.8 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह 4के वीडियो रिकॉर्डिंग की क्षमता के साथ आता है और ओआईएस व ईआईएस से लैस है। फ्रंट पैनल पर आपको 8 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। अल्फा-वन में आगे की तरफ में दो स्पीकर दिए गए हैं जो डॉल्बी एटमस डिजिटल सराउंड तकनीक से लैस हैं।

लेदर फिनिश के अलावा फोन के स्पेसिफिकेशन में कुछ भी प्रीमियम नहीं नज़र आता। यह यूनाइटेड किंगडम और यूएई में उपलब्ध है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820
फ्रंट कैमरानहीं
रियर कैमरा20-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3250 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »