आईटेल विश ए41+ स्मार्टफोन 6,590 रुपये में लॉन्च

हॉंग कॉंग के ट्रांज़िन होल्डिंग्स के स्वामित्व वाली, आईटेल मोबाइल ने मंगलवार को अपना एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया। आईटेल विश ए41+ स्मार्टफोन भारत में मार्च में लॉन्च हो चुके आईटेल विश ए41 का अपग्रेडेडे वेरिएंट है। इस फोन की कीमत 6,590 रुपये है और यह फोन शैंपेन व मोका कलर वेरिएंट में मिलेगा।

आईटेल विश ए41+ स्मार्टफोन 6,590 रुपये में लॉन्च
ख़ास बातें
  • इस फोन की कीमत 6,590 रुपये है
  • फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है
  • फोन में ऑटोफोकस के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
विज्ञापन
हॉंग कॉंग के ट्रांज़िन होल्डिंग्स के स्वामित्व वाली, आईटेल मोबाइल ने मंगलवार को अपना एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया। आईटेल विश ए41+ स्मार्टफोन भारत में मार्च में लॉन्च हो चुके आईटेल विश ए41 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। इस फोन की कीमत 6,590 रुपये है और यह फोन शैंपेन व मोका कलर वेरिएंट में मिलेगा।

आईटेल विश ए41+ एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इस फोन में 5 इंच एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी डेनसिटी 196 पीपीआई है। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ंज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है।

आईटेल विश ए41+ में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश और ऑटोफोकस के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन में फ्लैश के साथ एक 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। इस स्मार्टफोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो आईटेल विश ए41+ में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस/ए-जीपीएस और ओटीसी के साथ माइक्रो-यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं। सेंसर की बात करें तो इस फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। इस फोन में 2400 रिमूवेबल बैटरी है। फोन का डाइमेंशन 146x73.6x9.3 मिलीमीटर है। स्मार्टफोन के रियर पैनल पर एक 'स्मार्टकी' है जिससे तस्वीरें लेने और कॉल करने में मदद मिलती है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसर1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन480x854 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »