• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iQOO Z9 Turbo के स्‍पेसिफ‍िकेशंस का खुलासा! 6000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग, Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर

iQOO Z9 Turbo के स्‍पेसिफ‍िकेशंस का खुलासा! 6000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग, Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर

iQOO Z9 Turbo को इसी महीने चीन में पेश किया जा सकता है।

iQOO Z9 Turbo के स्‍पेसिफ‍िकेशंस का खुलासा! 6000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग, Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर

Photo Credit: सांकेतिक तस्‍वीर

फोन में 512 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज होने की उम्‍मीद है।

ख़ास बातें
  • iQOO Z9 Turbo के स्‍पेसिफ‍िकेशंस लीक
  • मिल सकती है 6 हजार एमएएच बैटरी
  • इसे भी Snapdragon 8s Gen 3 चिप से पैक किया जाएगा
विज्ञापन
दुनिया की दिग्‍गज चिप मेकर क्‍वॉलकॉम (Qualcomm) ने जब से अपने नए प्रोसेसर Snapdragon 8s Gen 3 को अनवील किया है, तमाम स्‍मार्टफोन्‍स में इस प्रोसेसर के होने की खबरें सामने आ रही हैं। Snapdragon 8s Gen 3 को 8 Gen 3 प्रोसेसर का टोंड-डाउन वर्जन कहा जाता है। कल ही एक रिपोर्ट में हमने बताया था कि नथिंग के अपकमिंग स्‍मार्टफोन Noting Phone 3 में यह प्रोसेसर इस्‍तेमाल हो सकता है। Xiaomi Civi 4 Pro में यही प्रोसेसर लगाया जा चुका है। अब खबर है कि iQOO Z9 Turbo को भी Snapdragon 8s Gen 3 चिप से पैक कियाा जाएगा। 

टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन ने यह जानकारी दी है। iQOO Z9 Turbo को इसी महीने चीन में पेश किया जा सकता है। डिजिटल चैट स्‍टेशन ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर एक पोस्‍ट में इस डिवाइस से जुड़ी इन्‍फर्मेशन को शेयर किया है। 

DCS का दावा है कि iQOO Z9 Turbo में 6.78 इंच का OLED डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा, जोकि एक फ्लैट डिस्‍प्‍ले होगा। डिस्‍प्‍ले में 1.5K रेजॉलूशन और 144 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलेगा। 

सबसे खास बात कि इस फोन को Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर से पावर्ड किया जा सकता है। उसके साथ 12 और 16 जीबी रैम ऑप्‍शंस दिए जा सकते हैं। फोन में 512 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज होने की उम्‍मीद है। यह भी अनुमान है कि iQOO Z9 Turbo दुनिया का पहला स्‍मार्टफोन होगा, जिसमें 80 वॉट फास्‍ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6 हजार एमएएच की बैटरी होगी। 

फोन में 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया जाएगा। रियर कैमरा 50 मेगापिक्‍सल का होगा, जिसके साथ 8 एमपी का अल्‍ट्रा वाइड लेंस भी मौजूद होगा। यह फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर रन करेगा। iQOO Z9 Turbo से जुड़ी ये जानकारियां कितनी सही होती हैं, यह तो आने वाला वक्‍त ही बताएगा, तब तक इन अफवाहों पर सोच-समझकर भरोसा किया जा सकता है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.55 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1236x2750 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »