Digital Chat Station

Digital Chat Station - ख़बरें

  • 13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
    Honor एक नए मिड-रेंज स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, जिसमें 7 इंच की बड़ी स्क्रीन और 13,500mAh तक की बैटरी मिल सकती है। टिपस्टर Digital Chat Station के मुताबिक, कंपनी ने 13,300mAh क्षमता वाली बैटरी सेल का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू किया है। इसकी Typical Capacity करीब 13,500mAh हो सकती है। फिलहाल फोन के नाम, चार्जिंग स्पीड और लॉन्च डेट की जानकारी सामने नहीं आई है। Honor इससे पहले भी 10,000mAh और 11,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन पेश कर चुका है।
  • Redmi खेल रहा है बड़ा खेल! 12,000mAh बैटरी वाला फोन लाने की तैयारी, 14,000mAh पर भी काम
    Redmi अपने अपकमिंग स्मार्टफोन में 12,000mAh कैटेगरी की बड़ी बैटरी देने की तैयारी कर रहा है। कंपनी की इस बैटरी की मास प्रोडक्शन प्लानिंग पूरी हो चुकी है। इसके अलावा Redmi 13,000mAh से 14,000mAh तक की बैटरी पर भी काम कर रहा है, जिसे अगले साल मास प्रोडक्शन में लाया जा सकता है। एक टिप्स्टर ने Weibo पर इसकी जानकारी शेयर की है। हालांकि, अभी 12,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन का नाम, कीमत और लॉन्च डेट सामने नहीं आई है।
  • Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
    Vivo अपने अपकमिंग स्मार्टफोन में 12,000mAh कैटेगरी की बैटरी देने की तैयारी कर रहा है। लीक के मुताबिक, कंपनी 11,970mAh रेटेड कैपेसिटी वाली बैटरी को मास प्रोडक्शन तक पहुंचा चुकी है। इसके अलावा Vivo इससे भी बड़ी बैटरी पर काम कर रहा है, जिसे बड़े स्क्रीन वाले स्मार्टफोन में दिया जा सकता है। टिप्स्टर Digital Chat Station ने Weibo पर इसकी जानकारी शेयर की है। रिपोर्ट में Vivo के अपकमिंग फोल्डेबल फोन और iQOO के 10,000mAh से बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन का भी जिक्र है। हालांकि, कंपनी ने अभी इन डिवाइस की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
  • Realme की चीन में होगी छुट्टी? नए लीक ने बढ़ाई हलचल, OnePlus को लेकर भी बड़ा दावा
    चीन के टिप्स्टर के नए लीक में Realme और OnePlus को लेकर कई बड़े दावे किए गए हैं। Realme की मौजूदा प्रोडक्ट लाइन चीन में डिस्कंटीन्यू की जा सकती है और नवंबर तक मौजूदा स्टॉक खत्म होने की संभावना है। साथ ही दावा किया गया है कि कंपनी की ग्लोबल और चीन की रणनीति अलग रहेगी। दूसरी ओर, OnePlus फिलहाल Ricoh इमेजिंग टेक्नोलॉजी के साथ साझेदारी नहीं कर रही है और उसका फोकस गेमिंग परफॉर्मेंस पर है। फिलहाल यह सभी जानकारी लीक पर आधारित है और कंपनियों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
  • Xiaomi की इस पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज का हुआ The End? लीक हुआ बड़ा खुलासा
    Xiaomi की कैमरा और डिजाइन फोकस्ड Civi स्मार्टफोन सीरीज को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है। मशहूर टिप्स्टर Digital Chat Station का दावा है कि कंपनी ने इस लाइनअप को बंद कर दिया है और फिलहाल किसी नए Civi स्मार्टफोन पर काम नहीं हो रहा है। इससे पहले Civi 6 को लेकर 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite चिपसेट जैसी कई लीक्स सामने आई थीं। हालांकि Xiaomi ने अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अगर रिपोर्ट सही साबित होती है तो Xiaomi Civi 5 Pro इस सीरीज का आखिरी स्मार्टफोन होगा।
  • मोबाइल कैमरा का सीन बदल जाएगा? Oppo के फ्लैगशिप में मिलेंगे 200MP के 2 कैमरे!
    Oppo Find X10 Pro को लेकर एक नया लीक सामने आया है, जिसमें फोन के कैमरा सेटअप में बड़े बदलाव की चर्चा की जा रही है। टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक, कंपनी 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा और 200 मेगापिक्सल के पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा की टेस्टिंग कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों कैमरे बड़े सेंसर के साथ आ सकते हैं, जिससे फोटोग्राफी एक्सपीरियंस बेहतर हो सकता है। फिलहाल Oppo की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन आने वाले महीनों में और डिटेल्स सामने आ सकती हैं।
  • गेमर्स के तो मजे आ जाएंगे! इस OnePlus फोन में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, डिटेल्स लीक
    OnePlus 15 से जुड़ी नई लीक सामने आई है जिसमें डिस्प्ले, बैटरी और कलर वेरिएंट की जानकारी मिली है। टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार, फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ 165Hz डिस्प्ले होगा जो नेटिव 165fps गेमप्ले सपोर्ट करेगा। फोन “Moon Rock Black” कलर में भी आएगा, जिसे Super Black का एडवांस्ड वर्जन बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स का दावा है कि OnePlus 15 में 7,000mAh बैटरी के साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग मिलेगी।
  • iPhone 17 करेगा Google Pixel 9 को कॉपी! लीक हुआ डिजाइन, जानें पूरा मामला
    ऐपल ने कुछ महीनों पहले iPhone 16 सीरीज को पेश किया है और जैसाकि हर बार होता आया है, वह 2025 में सितंबर-अक्‍टूबर में iPhone 17 लाइनअप को लाएगी। टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन आईफोन 17 सीरीज का रेंडर शेयर किया है। इमेज में साफ दिखाई देता है कि कंपनी पिल शेप्‍ड कैमरा मॉड्यूल देने वाली है, लेकिन कैमरा सेंसर्स वर्टिकल फॉर्मेशन के बजाए हॉरिजॉन्‍टल होंगे।
  • Oppo Pad 3 टैबलेट 9510mAh बैटरी, बड़े डिस्‍प्‍ले के साथ होगा लॉन्‍च! जानें डिटेल्‍स
    Oppo का नया टैबलेट Oppo Pad 3 Pro कुछ समय पहले ही पेश किया गया है। अब कंपनी इसके बेस मॉडल Oppo Pad 3 को लाने की तैयारी कर रही है। टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन ने बताया है कि Oppo Pad 3 में 11.6 इंच का एलसीडी डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है, जो 2.8K रेजॉलूशन के साथ हाई रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। इसमें एक नया प्रोसेसर डाइमेंसिटी 8350 दिए जाने की उम्‍मीद है, जिसकी घोषणा अभी नहीं हुई है।
  • Upcoming Smartphones 2024: Redmi K80, iQOO Neo 10, Redmi Turbo 4 जैसे धांसू फोन साल के अंत तक होंगे लॉन्च!
    2024 के अंत तक कई फ्लैगशिप लेवल स्मार्टफोन लॉन्च होने की संभावना है। जाने माने टिप्स्टर Digital Chat Station ने दावा किया है कि आने वाले कुछ हफ्तों में Redmi K80, iQOO Neo 10, Redmi Turbo 4 जैसे कई धांसू स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक दे सकते हैं। iQOO Neo 10 भी अपकमिंग स्मार्टफोन्स की लिस्ट में शुमार बताया गया है। हालांकि कंपनियों की ओर से इनकी पुष्टि नहीं की गई है।
  • Oppo के Find X8 Ultra में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड ऐज पैनल
    इस सीरीज में Find X8 और Find X8 Pro के साथ Find X8 Ultra को शामिल किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। टिप्सटर Digital Chat Station ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में कंपनी के एक प्रोटोटाइप डिवाइस के बारे में जानकारी दी है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite है। इस स्मार्टफोन में नया Hasselblad कैमरा है।
  • Realme 14 सीरीज में शामिल हो सकता है बड़ी बैटरी वाला नया मॉडल
    Realme 14 सीरीज को भी लॉन्च करने की तैयारी है। इसमें स्मॉल डिस्प्ले और बड़ी बैटरी वाला एक नया मॉडल भी शामिल हो सकता है। यह स्मार्टफोन Oppo के Find X8 को टक्कर दे सकता है। टिप्सटर Digital Chat Station ने दावा किया है कि Realme की 6.5 इंच डिस्प्ले और 1.5K रिजॉल्यूशन वाला एक नया स्मार्टफोन लाने की योजना है।
  • 6500mAh बैटरी, 120W चार्जिंग से लैस होंगे iQOO Neo 10 और Neo 10 Pro स्‍मार्टफोन!
    iQOO का नया फ्लैगशिप iQOO 13 कल लॉन्‍च हो रहा है। इसे स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से पैक किया जाएगा। कंपनी एक और डिवाइस iQOO Neo 10 सीरीज को लाने की तैयारी कर रही है, जिसे नवंबर या दिसंबर में पेश किया जा सकता है। अब iQOO Neo 10 और Neo 10 Pro के स्‍पेसिफ‍िकेशंस लीक हुए हैं। कहा जाता है कि ये डिवाइसेज स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 और डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर से पावर्ड होंगी।
  • OnePlus 13 फ्लैगशिप फोन Snapdragon 8 Gen 4 चिप के साथ अक्टूबर अंत में होगा लॉन्च!
    OnePlus 13 फोन में 2K LTPO OLED स्क्रीन दी जा सकती है।
  • OnePlus 13 लॉन्‍च होगा 5400mAh बैटरी, 100W चार्जिंग के साथ! कैमरा कितना होगा? जानें
    OnePlus 13 में f/1.6 अपर्चर वाला LYT-808 कैमरा सेंसर होगा। यह एक 50 एमपी का सेंसर होगा, जो वनप्‍लस 12 में भी दिया गया था।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »