• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iQOO Z9 Turbo का रियर डिजाइन देखें, 6000mAh बैटरी, Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्‍च

iQOO Z9 Turbo का रियर डिजाइन देखें, 6000mAh बैटरी, Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्‍च

iQOO Z9 Turbo : इस फोन को Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर से पावर्ड किया जाएगा। उसके साथ 12 और 16 जीबी रैम ऑफर की जा सकती है।

iQOO Z9 Turbo का रियर डिजाइन देखें, 6000mAh बैटरी, Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्‍च

iQOO Z9 Turbo की नई इमेज से पता चलता है कि इसके एजेज फ्लैट होंगे।

ख़ास बातें
  • iQOO Z9 Turbo होगा इस महीने लॉन्‍च
  • चीनी मार्केट में लॉन्‍च किया जाएगा यह फोन
  • फोन का रियर लुक सामने आया है
विज्ञापन
वीवो का सब ब्रैंड आईकू (iQOO) iQOO Z9 Turbo स्‍मार्टफोन को इस महीने चीन में लॉन्‍च करने जा रहा है। यह एक किफायती फ्लैगशिप फोन होगा, जिसमें कई हाईटेक फीचर्स दिए जा सकते हैं। कंपनी ने चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर अपकमिंग फोन की नई इमेजेस शेयर की हैं। इनसे फोन के रियर डिजाइन, चिपसेट और बैटरी साइज का पता चलता है। फोन के कई स्‍पेक्‍स का खुलासा पहले भी हुआ है, जिसमें डिजिटल चैट स्‍टेशन (DCS) ने दावा किया था कि iQOO Z9 Turbo में 6.78 इंच का OLED डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। वह एक फ्लैट डिस्‍प्‍ले होगा। डिस्‍प्‍ले में 1.5K रेजॉलूशन और 144 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलेगा। 

सबसे खास बात कि इस फोन को Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर से पावर्ड किया जाएगा। उसके साथ 12 और 16 जीबी रैम ऑफर की जा सकती है। iQOO Z9 Turbo की नई इमेज से पता चलता है कि इसके एजेज फ्लैट होंगे। फोन में चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें दो कैमरे फ‍िट हैं। साथ ही OIS का लोगो है। इसका मतलब है कि यह फोन ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन को सपोर्ट करेगा।

इसके अलावा एक डुअल-टोन एलईडी फ्लैश को भी कैमरा मॉड्यूल में जगह दी गई है। गिजमोचाइना ने लिखा है कि यह iQOO 12 सीरीज का स्ट्रिप्‍ड-डाउन वर्जन लगता है। iQOO खुलासा कर चुकी है कि iQOO Z9 Turbo उन शुरुआती फोन्‍स में से होगा, जिसमें स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह Snapdragon 8 Gen 3 का टोन-डाउन वर्जन है। 

याद रहे कि शाओमी का Xiaomi Civi 4 Pro दुनिया का पहला फोन है, जिसे पिछले महीने स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्‍च किया गया था। शाओमी का ही Redmi Turbo 3 कल चीन में लॉन्‍च होने जा रहा है, जिसमें यही प्रोसेसर दिया जाएगा। रियलमी भी अपने एक स्‍मार्टफोन में इस प्रोसेसर को पैक करने जा रही है। 

iQOO Z9 Turbo को लेकर अनुमान है कि यह दुनिया का पहला स्‍मार्टफोन होगा, जिसमें 80 वॉट फास्‍ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6 हजार एमएएच की बैटरी होगी। फोन में 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया सकता है। रियर कैमरा 50 मेगापिक्‍सल का होगा, जिसके साथ 8 एमपी का अल्‍ट्रा वाइड लेंस मौजूद होगा। यह फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर रन करेगा।

 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1260x2800 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.55 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1236x2750 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Powerful chip
  • Reliable primary and telephoto cameras
  • Good build quality
  • Good battery life
  • Charges within 30 minutes
  • Decent software support
  • Fast fingerprint scanner
  • कमियां
  • Less capable wide-angle camera
  • Subpar low light camera performance
  • Incessant promotions from app store
  • No wireless charging support
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1260x2800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च: ₹30 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, Snapdragon प्रोसेसर, 4 Android अपग्रेड्स!
  2. Lock Upp 2 Winner तो मिल गया, लेकिन गले में पहना Smart Collar क्या था? यहां जानें सब कुछ
  3. अब कैब ड्राइवरों की नौकरियां भी खतरे में? बिना ड्राइवर के दौड़ेंगी 1.2 लाख Uber टैक्सियां!
  4. Amazon Great Freedom Sale 2026: OnePlus 15 की बढ़ी हुई कीमत के बीच खरीदने का सही मौका!
  5. Hydrogen Train Technology के बारे में जानें : भारत की पहली ट्रेन जो हरियाणा से चली...
  6. Birth-Death Certificate बनवाने के बदल गए नियम! जानें कैसे होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
  7. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  8. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  10. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »