iQOO Z10 Lite 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स

इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) LCD डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है

iQOO Z10 Lite 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स

यह Android 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर चलता है

ख़ास बातें
  • इस महीने की शुरुआत में यह स्मार्टफोन लॉन्च किया गया था
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 है
  • इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon और देश में iQOO के ई-स्टोर के जरिए होगी
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQOO के Z10 Lite 5G की बुधवार से भारत में बिक्री शुरू हो गई है। इस महीने की शुरुआत में यह स्मार्टफोन लॉन्च किया गया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। 

iQOO Z10 Lite 5G का प्राइस, उपलब्धता

इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 9,999 रुपये, 6 GB + 128 GB का 10,999 रुपये और 8 GB + 256 GB वेरिएंट का 12,999 रुपये का है। इसे Titanium Blue और Cyber Green कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। iQOO ने बताया है कि इस स्मार्टफोन को HDFC Bank या स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ( SBI) के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। हालांकि, यह ऑफर केवल बिक्री के पहले दिन के लिए है। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon और देश में iQOO के ई-स्टोर के जरिए की जा रही है। 

Z10 Lite 5G के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) LCD डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर चलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। iQOO Z10 Lite 5G में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स दिए गए हैं। इनमें AI Photo Enhance, AI Document Mode और AI Erase शामिल हैं। Z10 Lite 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Bluetooth, Wi-Fi, GPS, QZSS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 15 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के लिए MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिला है। इस स्मार्टफोन का साइज 167.3 mm x 76.95 mm x 8.19 mm और भार लगभग 202 ग्राम का है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साउड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 6300
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »