• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iQOO Neo 9 और Neo 9 Pro स्‍मार्टफोन में होगी 5000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग, इस दिन होंगे लॉन्‍च

iQOO Neo 9 और Neo 9 Pro स्‍मार्टफोन में होगी 5000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग, इस दिन होंगे लॉन्‍च

iQOO Neo 9 & Neo 9 Pro में 6.78 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले हो सकता है। यह 1.5K रेजॉलूशन (1260p) ऑफर करेगा।

iQOO Neo 9 और Neo 9 Pro स्‍मार्टफोन में होगी 5000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग, इस दिन होंगे लॉन्‍च

iQOO Neo 9 में 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • iQOO Neo 9 और Neo 9 Pro स्‍मार्टफोन 27 दिसंबर को होंगे लॉन्‍च
  • iQOO वॉच और iQOO TWS 1e ईयरबड्स भी लॉन्‍च किए जाएंगे
  • दोनों स्‍मार्टफोन्‍स को पावरफुल फीचर्स से पैक किया जा सकता है
विज्ञापन
स्‍मार्टफोन ब्रैंड iQOO एक के बाद एक नई डिवाइसेज पेश कर रहा है। iQOO Neo 9 सीरीज को चीन में लॉन्‍च करने की डेट कन्‍फर्म हो गई है। 27 दिसंबर को नए स्‍मार्टफोन, iQOO वॉच और iQOO TWS 1e ईयरबड्स के साथ लॉन्‍च किए जाएंगे। लॉन्‍च से पहले इन डिवाइसेज से जुड़ी जानकारियां आना शुरू हो गई हैं। चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर एक लीक में Neo 9 और Neo 9 Pro स्‍मार्टफोन के बारे में जानकारी दी गई है। इससे पता चलता है कि दोनों स्‍मार्टफोन्‍स को पावरफुल फीचर्स से पैक किया जा सकता है।  

लीक रिपोर्ट में कहा गया है कि iQOO Neo 9 और Neo 9 Pro में 6.78 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले हो सकता है। यह 1.5K रेजॉलूशन (1260p) ऑफर करेगा। दावा यह भी है कि नए आईकू फोन 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेंगे। इन स्‍मार्टफोन्‍स में कंपनी की Q1 चिप दी जा सकती है, जोकि ग्राफिक्स परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने में मदद करेगी। याद रहे कि Q1 चिप को वीवो ने डेवलप किया है और आईकू, वीवो का ही सब ब्रैंड है।  

कैमरों के मोर्चों पर भी नए आईकू फोन्‍स दम दिखा सकते हैं। iQOO Neo 9 में 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है, जिसके साथ 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड लेंस होने की खबरें हैं। Neo 9 Pro में 50 मेगापिक्‍सल के 2 कैमरा मिलने की बात कही जा रही है और मेन सेंसर OIS को सपोर्ट कर सकता है। दोनों स्‍मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की अफवाह है। 

कहा जाता है कि दोनों स्‍मार्टफोन्‍स में 5,160mAh की बैटरी दी जाएगी। यह 120 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी और चार्जर इन डिवाइसेज का साथ बंडल्‍ड होगा। iQOO Neo 9 में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर होने की उम्‍मीद है, जबकि Neo 9 Pro में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9300 प्रोसेसर दिया जा सकता है। ये फोन 12GB और 16 जीबी रैम ऑप्‍शंस में आ सकते हैं, जिनके साथ अधिकतम 1TB स्‍टोरेज दिया जाएगा। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  3. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  9. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »