iQOO Neo 10 सीरीज में ऐसा होगा डिजाइन, कैमरा सेंसर का लॉन्च से पहले खुलासा

iQOO जल्द ही चीनी बाजार में iQOO Neo 10 सीरीज लॉन्च करने वाला है।

iQOO Neo 10 सीरीज में ऐसा होगा डिजाइन, कैमरा सेंसर का लॉन्च से पहले खुलासा

Photo Credit: iQOO

iQOO Neo 9 में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

ख़ास बातें
  • iQOO Neo 10 सीरीज 8T LTPO डिस्प्ले के साथ आएगी।
  • iQOO Neo 10 में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा।
  • iQOO Neo 10 Pro में नया Dimensity 9400 प्रोसेसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
iQOO चीनी बाजार में iQOO Neo 10 सीरीज लॉन्च करने वाला है। इस हफ्ते की शुरुआत से iQOO ने चीन में iQOO Neo 10 सीरीज के स्मार्टफोन के लॉन्च का टीजर जारी करना शुरू किया है। आज ब्रांड ने स्मार्टफोन के डिजाइन की पुष्टि के लिए फोटो जारी की है। इसके अलावा चीन के कुछ टेक ब्लॉगर्स ने Neo 10 सीरीज से संबंधित अन्य जानकारी साझा की हैं। आइए iQOO Neo 10 सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।


iQOO Neo 10 Series Design


iQOO Neo 10 सीरीज में ऑरेंज-ग्रे ड्यूल-टोन फिनिश काफी शानदार लग रहा है। नई सीरीज काफी हद तक पिछले साल की Neo 9 सीरीज से मिलती जुलती है। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने खुलासा किया कि iQOO Neo 10 सीरीज में एंटी-ग्लेयर ग्लास बैक दिया गया है, जिसका मिड-फ्रेम नई टेक्नोलॉजी और मैटेरियल का इस्तेमाल करके तैयार किया गया है। इससे पहले टिपस्टर ने दावा किया था कि Neo 10 सीरीज में प्लास्टिक फ्रेम है। हालांकि, फोटो में ब्रश्ड मेटल फिनिश देखा जा सकता है।

Neo 10 लाइनअप अब चीन में Vivo के ऑनलाइन स्टोर, JD, Tmall और Pinduoduo जैसे कई प्लेटफार्म्स के जरिए रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध है। हालांकि, इनमें से किसी भी ऑफिशियल लिस्टिंग से Neo 10 सीरीज के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं मिली है।


iQOO Neo 10 Series Specifications


टिपस्टर ने कहा कि iQOO Neo 10 सीरीज 8T LTPO डिस्प्ले के साथ आएगी, जो बेहतर परफॉर्मेंस और बेहतर पावर एफिशिएंसी प्रदान करेगी। इसके अलावा सभी मॉडल में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,100mAh की बैटरी मिलेगी। Neo 10 सीरीज में ड्यूल चिप सेटअप मिलेगा, जिसमें प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एक अलग चिप होगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, iQOO Neo 10 में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा। दूसरी ओर Neo 10 Pro में नया Dimensity 9400 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। एक अन्य लीक में खुलासा हुआ है कि Neo 10 Pro में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल सोनी IMX921 प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल सैमसंग जेएन1 अल्ट्रा-वाइड लेंस होगा, वहीं Neo 10 में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा होगा। लीक में Neo 10 के कैमरा सेंसर की जानकारी नहीं मिली। वहीं ​​लॉन्च की बात करें तो Neo 10 सीरीज इस माह के आखिर तक लॉन्च होने की उम्मीद है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  3. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  4. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  5. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  6. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  7. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  10. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »