• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iQOO Neo 9 सीरीज का चीन में जलवा! प्री ऑर्डर में बनाया रिकॉर्ड, Neo 8 को पीछे छोड़ा

iQOO Neo 9 सीरीज का चीन में जलवा! प्री-ऑर्डर में बनाया रिकॉर्ड, Neo 8 को पीछे छोड़ा

iQOO Neo 9 सीरीज की प्री-सेल शुरू के एक घंटे में ही उतनी हो गई, जितनी Neo 8 सीरीज की प्री-सेल पूरे दिन हुई थी।

iQOO Neo 9 सीरीज का चीन में जलवा! प्री-ऑर्डर में बनाया रिकॉर्ड, Neo 8 को पीछे छोड़ा

प्री-ऑर्डर के पहले दिन ही iQOO Neo 9 सीरीज की टोटल सेल Neo 8 सीरीज के प्री-ऑर्डर से 200 फीसदी ज्‍यादा है।

ख़ास बातें
  • iQOO Neo 9 सीरीज को कल चीन में लॉन्‍च किया गया था
  • कंंपनी का दावा- जबरदस्‍त प्री-ऑर्डर हुए हैं
  • निओ 8 सीरीज के मुकाबले ज्‍यादा बुकिंग्‍स हुईं फोन की
विज्ञापन
iQOO Neo 9 सीरीज को कल चीन में लॉन्‍च किया गया था। कंपनी ने Neo 9 और Neo 9 Pro स्‍मार्टफोन्‍स पेश किए थे। लॉन्‍च के फौरन बाद ये डिवाइस प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्‍ध हो गई थीं। दोनों फोन्‍स की सेल 30 दिसंबर से शुरू होगी। हालांकि आईकू ने दावा किया है कि iQOO Neo 9 सीरीज को जबरदस्‍त रेस्‍पॉन्‍स मिल रहा है। कंपनी ने प्री-ऑर्डर डेटा शेयर करते हुए बताया है कि iQOO Neo 9 सीरीज की प्री-सेल शुरू के एक घंटे में ही उतनी हो गई, जितनी Neo 8 सीरीज की प्री-सेल पूरे दिन हुई थी। यही नहीं, प्री-ऑर्डर के पहले दिन ही iQOO Neo 9 सीरीज की टोटल सेल Neo 8 सीरीज के प्री-ऑर्डर से 200 फीसदी ज्‍यादा है। यानी Neo 8 सीरीज से दोगुने Neo 9 सीरीज के फोन बिके हैं। 
 

iQOO Neo 9, Neo 9 Pro prices

iQOO Neo 9 के 12GB + 256GB वेरिएंट की चीन में कीमत 2,299 युआन (करीब 27,600 रुपये) से शुरू होती है। इसके तीन और मॉडल भी हैं। Neo 9 Pro मॉडल भी चार वेरिएंट में आता है, जिनमें 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टारोज वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 2,999 युआन (करीब 36,100 रुपये) और 3,299 युआन (करीब 39,700 रुपये) है। दोनों स्मार्टफोन रेड और वाइट सोल (डुअल-टोन लेदर टेक्सचर्ड बैक पैनल), नॉटिकल ब्लू और फाइटिंग ब्लैक कलर ऑप्शन में आते हैं।
 

iQOO Neo 9, Neo 9 Pro specifications

iQOO Neo 9 और Neo 9 Pro में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 6.78 इंच OLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट से लैस है। डिस्प्ले अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इनमें iQOO Q1 चिप भी है। iQOO Neo 9 Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर पर चलता है, जबकि Neo 9 Pro में MediaTek Dimensity 9300 चिपसेट दिया गया है। दोनों फोन 16GB तक LPDDR5 रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज से लैस आते हैं। डिवाइस में 6K VC लिक्विड कूलिंग 3D हीट डिसिपेशन सिस्टम भी मौजूद है। ये फोन Android 14 पर बेस्ड OriginOS 4 पर चलते हैं। 

iQOO Neo 9 सीरीज में OIS से लैस 50-मेगापिक्सल Sony IMX920 प्राइमरी कैमरा मिलता है। जहां एक ओर स्टैंडर्ड मॉडल में 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस मिलता है, वहीं Pro वेरिएंट 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस से लैस है। दोनों फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग सेल्फी कैमरा दिया गया है।

iQOO Neo 9 और Neo 9 Pro, दोनों 5,160mAh बैटरी से लैस आते हैं, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दोनों में डुअल स्पीकर, आईआर ब्लास्टर, X-एक्सिस लीनियर मोटर, Wi-Fi 7 जैसे लेटेस्ट फीचर्स मिलते हैं।
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  3. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  4. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  5. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  6. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  7. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  10. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »