iQoo Neo 9 Pro फरवरी में होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Gen 2 SoC हो सकता है प्रोसेसर

इसकी प्रमोशनल इमेज में यह स्मार्टफोन रेड और व्हाइट डुअल-टोन कलर्स में दिख रहा है। इसके स्पेसिफिकेशंस चीन में पेश किए गए स्मार्टफोन के समान हो सकते हैं

iQoo Neo 9 Pro फरवरी में होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Gen 2 SoC हो सकता है प्रोसेसर

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा यूनिट है

ख़ास बातें
  • इसके स्पेसिफिकेशंस चीन में पेश किए गए स्मार्टफोन के समान हो सकते हैं
  • इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है
  • इसकी 5,160 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQoo ने पिछले महीने चीन में Neo 9 Pro को पेश किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300 SoC दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा यूनिट है। कंपनी ने बताया है कि Neo 9 Pro को फरवरी में भारत में लॉन्च किया जाएगा।  

देश में iQoo की यूनिट ने बताया है कि Neo 9 Pro को फरवरी में लॉन्च किया जाएगा। इसकी प्रमोशनल इमेज में यह स्मार्टफोन रेड और व्हाइट डुअल-टोन कलर्स में दिख रहा है। इसके स्पेसिफिकेशंस चीन में पेश किए गए स्मार्टफोन के  समान हो सकते हैं। इससे पहले एक लीक में बताया गया था कि iQoo Neo 9 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन के 12 GB + 256 GB वेरिएंट का चीन में प्राइस CNY 2,999 (लगभग 35,100 रुपये), 16 GB + 256 GB का CNY 3,299 (लगभग 38,600 रुपये), 16 GB + 512 GB का  CNY 3,599 (लगभग 42,100 रुपये) और 16 GB + 1 TB वेरिएंट का CNY 3,999 (लगभग 46,800 रुपये) है। इस स्मार्टफोन को तीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। पिछले कुछ वर्षों में iQoo की बिक्री तेजी से बढ़ी है। चीन के बाहर भारत सहित कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स में एक्सपैंशन किया है। 

iQoo Neo 9 Pro के स्पेसिफिकेशंस 

इसके चाइनीज वेरिएंट में 6.78 इंच AMOLED पैनल 2,800 x 1,260 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300 SoC के साथ Immortalis-G720 GPU दिया गया है। डुअल-सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OriginOS आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX920 प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 5,160 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, 5G,  Wi-Fi, Bluetooth, OTG, GPS, NFC और USB Type-C के विकल्प हैं। इसके अलावा इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।  
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent hardware performance
  • Reliable battery life, fast charging
  • Good primary camera
  • Bright AMOLED screen
  • Decent software support
  • कमियां
  • Weaker ultrawide-angle camera
  • Fingerprint sensor could be faster
  • V-Appstore notification spam must be manually disabled
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5160 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1260x2800 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
  2. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  3. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  4. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  5. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  6. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  8. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  10. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »