• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 144Hz डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ iQoo Neo 5 Life फोन 24 मई को होगा लॉन्च

144Hz डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ iQoo Neo 5 Life फोन 24 मई को होगा लॉन्च

iQoo ने खुलासा करते हुए जानकारी दी है कि iQoo Neo 5 Life फोन 24 मई को लॉन्च किया जाएगा और इसकी प्री-बुकिंग भी इसी दिन शुरू होगी।

144Hz डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ iQoo Neo 5 Life फोन 24 मई को होगा लॉन्च

iQoo Neo 5 Life की भारत लॉन्चिंग फिलहाल साफ नहीं है

ख़ास बातें
  • iQoo Neo 5 Life की सेल चीन में 1 जून से शुरू होगी
  • iQoo Neo 5 चीन में में मार्च महीने में लॉन्च हुआ था
  • आइकू नियो 5 से सस्ता हो सकता है आइकू नियो 5 लाइफ
विज्ञापन
iQoo Neo 5 Life स्मार्टफोन को 24 मई को लॉन्च किया जाएगा, जिसका ऐलान कंपनी ने  चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पोस्ट और फोन को समर्पित एक पेज के माध्यम से किया है। कंपनी ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होगा। Vivo सब-ब्रांड ने टीज़ कर फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी दी है। यह फोन रेगुलर iQoo Neo 5 की तुलना में कुछ बदलावों के साथ आ सकता है, जो कि चीन में में मार्च महीने में लॉन्च हुआ था।

iQoo ने खुलासा करते हुए जानकारी दी है कि iQoo Neo 5 Life फोन 24 मई को लॉन्च किया जाएगा और इसकी प्री-बुकिंग भी इसी दिन शुरू होगी। कंपनी ने वीबो और फोन को समर्पित एक पेज के माध्यम से फोन के स्पेसिफिकेशन संबंधी जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार, यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा, इसमें ट्रिपल रियर कैमरा, 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मौजूद होगी। इस फोन में 8 जीबी रैम दी जाएगी, हालांकि कंपनी के “Memory Fusion Technology” के जरिए इसमें 11 जीबी तक परफोर्मेंस क्षमता मौजूद होगी। पेज के माध्यम  से यह भी खुलासा हुआ है कि आइकू नियो 5 लाइफ फोन की सेल चीन में 1 जून से शुरू होगी। हालांकि, फोन की कीमत संबंधी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

डिज़ाइन की बात करें, तो आइकू नियो 5 लाइफ में होल-पंच कटआउट डिस्प्ले के टॉप-राइट कॉर्नर पर स्थित होगा। यह साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा जो कि आयतकार कैमरा मॉड्यूल में स्थित होगा। इसके अलावा, आइकू नियो 5 लाइफ फोन में दो कलर ऑप्शन मिल सकते हैं। हालांकि, आइकू नियो 5 लाइफ फोन में वनीला iQoo Neo 5 की तुलना में कुछ बदलाव मौजूद होंगे, जैसे कि यह फोन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस था। साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और होल-पंच सेल्फी कैमरा कटआउट मौजूद था।

iQoo Neo 5 में आइकू नियो 5 लाइफ की तुलना में थोड़ा अलग रियर कैमरा मॉड्यूल मौजूद था। आगामी फोन आइकू नियो 5 से भी सस्ता फोन हो सकता है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि आइकू नियो 5 लाइफ फोन भारतीय मार्केट में दस्तक देगा या नहीं। पिछले महीने आइकू नियो 5 फोन कथित रूप से Bureau of Indian Standards (BIS) पर लिस्ट हुआ था, जिससे इसके भारत लॉन्च की जानकारी मिलती है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.57 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2408 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.62 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  2. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  5. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  6. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  7. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  8. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  9. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  10. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »