• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo Reno 6 सीरीज़, Lenovo के नए टैबलेट्स और OnePlus TV 40Y1 जैसे कई डिवाइस इस हफ्ते होंगे लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट...

Oppo Reno 6 सीरीज़, Lenovo के नए टैबलेट्स और OnePlus TV 40Y1 जैसे कई डिवाइस इस हफ्ते होंगे लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट...

25 मई को Tecno Spark 7 Pro भारत में लॉन्च होगा, Lenovo टैबलेट्स दस्तक देंगे, Oppo Reno 6 सीरीज़ 27 मई को लॉन्च होगी।

Oppo Reno 6 सीरीज़, Lenovo के नए टैबलेट्स और OnePlus TV 40Y1 जैसे कई डिवाइस इस हफ्ते होंगे लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट...
ख़ास बातें
  • OnePlus TV 40Y1 आज 24 मई को Flipkart पर लॉन्च हुआ
  • Oppo Reno 6 सीरीज़ 27 मई को होगी लॉन्च
  • Tecno Spark 7 Pro भारत में 25 मई को होगा लॉन्च
विज्ञापन
Oppo Reno 6 सीरीज़, Lenovo का नया टैबलेट और OnePlus TV 40Y1 जैसे कई डिवाइस इस हफ्ते लॉन्च होंने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसका सम्पूर्ण विवरण हम अपने इस लेख में आपके लिए लेकर आए हैं। डिवाइस लॉन्च का सिलसिला आज यानी 24 मई से होने जा रहा है, जिसमे आज OnePlus कंपनी अपने OnePlus TV Y1 सीरीज़ के लेटेस्ट एडिशन OnePlus TV 40Y1 को भारत में लॉन्च कर चुकी है। यह लॉन्चिंग आज 24 मई दोपहर 12 बजे हुई। इसके अलावा, 25 मई को यानी कल Lenovo अपने तीन नए टैबलेट्स से पर्दा उठाएगी। वहीं, 27 मई को OPPO Reno 6 सीरीज़ को लॉन्च किया जाएगा।
 

OnePlus TV 40Y1 May 24

OnePlus TV 40Y1 को OnePlus की OnePlus TV Y1 सीरीज़ के लेटेस्ट एडिशन के तौर पर आज 24 मई दोपहर 12 बजे भारत में Flipkart पर  लॉन्च कर दिया गया है। जैसे कि नाम से समझ आता है, इस टीवी का स्क्रीन साइज़ 40 इंच का है। 32 और 43 इंच के मॉडल्स इस सीरीज़ में पहले से मौजूद हैं।
 

OnePlus Watch Cyberpunk 2077 Limited Edition May 24

OnePlus Watch Cyberpunk 2077 Limited Edition को भी आज 24 मई को लॉन्च चीन में लॉन्च किया जाएगा, यह लॉन्च इवेंट स्थानिय समयानुसार शाम 7.30 बजे (भारतीय समयानुसार 5 बजे) शुरू होगा। वहीं, आज से ही इस वॉच की प्री-बुकिंग चीन में शुरू होने वाली है। यह वॉच 1.39 इंच एचडी एमोलेड डिस्प्ले से लैस है, जिसमें 110 वर्कआउट मोड्स मौजूद हैं।
 

iQoo Neo 5 Life May 24

iQoo Neo 5 Life फोन को भी आज 24 मई को लॉन्च किया जाएगा और इसकी प्री-बुकिंग भी आज से ही शुरू हो जाएगी। जानकारी के अनुसार, यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा, इसमें ट्रिपल रियर कैमरा, 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मौजूद होगी। इस फोन में 8 जीबी रैम दी जाएगी, हालांकि कंपनी के “Memory Fusion Technology” के जरिए इसमें 11 जीबी तक परफोर्मेंस क्षमता मौजूद होगी। पेज के माध्यम  से यह भी खुलासा हुआ है कि आइकू नियो 5 लाइफ फोन की सेल चीन में 1 जून से शुरू होगी।
 

Lenovo Tablets  May 25

Lenovo इस हफ्ते अपने तीन टैबलेट्स लॉन्च करेगी, जिनके नाम Xiaoxin Pad Pro 2021, Xiaoxin Pad Plus और YOGA Pro शामिल होंगे। Xiaoxin Pad Pro 2021 और Xiaoxin Pad Plus के कई स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी लॉन्च से पहले ही ऑनलाइन लीक कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, यह Xiaoxin Pad Pro 2021 में 11.5 इंच का ओलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसकी बैटरी 8600mAh की होगी। वहीं Xiaoxin Pad Plus  11 इंच का एलसीडी डिस्प्ले मिलेगा, जिसकी बैटरी 7700mAh की होगी।
 

Tecno Spark 7 Pro May 25

Tecno Spark 7 Pro स्मार्टफोन 25 मई को भारत में लॉन्च किया जाएगा और यह फोन खरीद के लिए Amazon पर उपलब्ध होगा। टेक्नो स्पार्क 7 प्रो स्मार्टफोन Tecno Spark 7 सीरीज़  का ही नया एडिशन होगा, जिसमें इससे पहले Tecno Spark 7 और Tecno Spark 7P जैसे स्मार्टफोन शामिल है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, मीडियाटेक हीलियो प्रोसेसर और 5,000mAh बैटरी से लैस है।
 

Oppo Reno 6 series  May 27

Oppo Reno 6 सीरीज की चीन लॉन्च डेट 27 मई बताई गई है। इस सीरीज में कंपनी तीन नए फोन लॉन्च कर सकती है जिनमें वनीला Oppo Reno 6, Oppo Reno 6 Pro और सबसे महंगा Oppo Reno 6 Pro+ शामिल होगा। Oppo Reno 6 की कीमत को लेकर एक लीक सामने आया था, जिसके अनुसार इस फोन की कीमत CNY 2,500 (लगभग 28,600 रुपये) हो सकती है।
 

ZTE nubia Red Magic 6R May 27

ZTE nubia Red Magic 6R फोन को भी चीन में 27 मई को लॉन्च किया जाएगा, जो कि कंपनी का पहला R मॉडल होगा। खबरों की मानें, तो फोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज मौजूद होगी। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का हो सकता है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.57 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2408 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »