48MP कैमरा और 12GB रैम के साथ iQoo Neo 5 Lite लॉन्च, जानें कीमत

iQoo Neo 5 Lite के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 2,299 (लगभग 26,000 रुपये) है, वहीं 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 2,499 (लगभग 28,300 रुपये) और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 2,699 (लगभग 30,600 रुपये) है।

48MP कैमरा और 12GB रैम के साथ iQoo Neo 5 Lite लॉन्च, जानें कीमत

पोलर नाइट ब्लैक और आइस पीक व्हाइट कलर ऑप्शन में मिलेगा iQoo Neo 5 Lite

विज्ञापन
iQoo Neo 5 Lite को चीनी मार्केट में कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है। वहीं यह फोन आपको दो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। आइकू नियो 5 लाइट फोन iQoo Neo 5 का ऑफशूट वर्ज़न है, जो कि इससे पहले अलग प्रोसेसर व कैमरा सेटअप के साथ आया था। आइकू नियो 5 लाइट में 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ 44 वॉट फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में आपको 144 हर्ट्ज़ डिस्प्ले मिलेगा।
 

iQoo Neo 5 Lite price, sale

iQoo Neo 5 Lite की कीमत CNY 2,299 (लगभग 26,000 रुपये) है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत है। फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 2,499 (लगभग 28,300 रुपये) है और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत CNY 2,699 (लगभग 30,600 रुपये) है। जैसे कि हमने बताया यह फोन आपको दो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगे, वो है पोलर नाइट ब्लैक और आइस पीक व्हाइट। इसे चीन में कंपनी की साइट पर प्री-बुकिंग के लिए लाइव कर दिया गया है।
 

iQoo Neo 5 Lite specifications

आइकू नियो 5 लाइट फोन एंड्रॉयड 11 आधारित OriginOS 1.0 पर चलता है। फोन में 6.57 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,408 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो, 144 हर्ट्ज़ स्क्रीन रिफ्रेश रेट, 90.4 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, HDR10+ सपोर्ट और 1500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो मौजूद है। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एफ/1.79 अपर्चर के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/2.0 अपर्चर के साथ 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया हुआ है, जो कि होल-पंच कटआउट के साथ डिस्प्ले के टॉप-राइट कॉर्नर पर स्थित है।

आइकू नियो 5 लाइट फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ 44 वॉट फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.57 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2408 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  4. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  8. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  9. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  10. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »