• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ iQoo 8 Pro फोन होगा लॉन्च, अन्य स्पेसिफिकेशन भी हुए लीक

50MP प्राइमरी कैमरा के साथ iQoo 8 Pro फोन होगा लॉन्च, अन्य स्पेसिफिकेशन भी हुए लीक

iQoo 8 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद हो सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा और इसके साथ दो 13 मेगापिक्सल के सेंसर मौजूद होंगे। फोन की बैटरी 4,350 एमएएच की हो सकती है, जिसके साथ 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

50MP प्राइमरी कैमरा के साथ iQoo 8 Pro फोन होगा लॉन्च, अन्य स्पेसिफिकेशन भी हुए लीक
ख़ास बातें
  • iQoo 8 सीरीज़ 17 अगस्त को होगी चीन में लॉन्च
  • आइकू 8 सीरीज़ स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से होगी लैस
  • दोनों फोन में मिलेगा 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
विज्ञापन
iQoo 8 सीरीज़ चीन में 17 अगस्त को लॉन्च की जाएगी और लॉन्च से पहले Vivo सब-ब्रांड ने कुछ सैम्पल्स के साथ फोन के कैमरा डिटेल्स साझा की है। iQoo 8 Pro स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 48 मेगापिक्सल सेंसर अल्ट्रा-वाइंड एंगल लेंस के साथ स्थित होगा। आइकू 8 सीरीज़ में वनीला आइकू  8 और आइकू 8 प्रो स्मार्टफोन शामिल होंगे। फिलहाल कंपनी ने फोन के स्पेसिफिकेशन संबंधी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन एक टिप्सटर द्वारा इन दोनों फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी पेश की गई है।

कैमरा की बात करें, तो iQoo ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो के माध्यम से जानकारी दी है कि iQoo 8 Pro स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा। फोन का प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा, फोन में 48 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा, जिसके साथ अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस स्थित होगा। फिलहाल, सेटअप के  तीसरे कैमरे की जानकारी सामने नहीं आई है। आइकू 8 प्रो के लिए साझा किए सैम्पल्स में एक गिरगिट को देखा जा सकता है, जो कि एक तने पर बैठी है और उसका बैकग्राउंट बिल्कुल काला है। तस्वीर में डीप ब्लैक और शाप्र कॉन्ट्रास्ट रंगों के बीच देखा जा सकता है। आइकू का कहना है कि कैमरा सेटअप में ऑप्टिक इमेज स्टेब्लाइज़ेशन (OIS) के साथ five-axis एंटी-शेक माइक्रो-हेड फीचर होगा।

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो pseudonym Panda is Bald (अनुवाद) टिप्सटर ने वीबो पर जानकारी दी है कि आइकू 8 फोन में 10 बिट 1080पी डिस्प्ले मौजूद होगा। इसके अलावा, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल Sony का होगा और इसके साथ दो 13 मेगापिक्सल के सेंसर मौजूद होंगे। फोन की बैटरी 4,350 एमएएच की हो सकती है, जिसके साथ 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

वहीं, दूसरी ओर आइकू 8 प्रो फोन में 6.78 इंच 2K डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसका खुलासा आधिकारिक तौर पर हो चुका है। सेटअप में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का Sony IMX589 सेकेंडरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मौजूद होगा। प्रो मॉडल में 4,500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जिसके साथ 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

आइकू 8 सीरीज़ चीन में 17 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा और प्रो मॉडल को लेकर यह भी खबर है कि इसका BMW Motorsport Edition भी आ सकता है। बता दें, iQoo 7 सीरीज़ चीन में इस साल जनवरी महीने में लॉन्च हुई थी और अप्रैल महीने में इसे भारत में पेश किया गया। आइकू 8 सीरीज़ की भारत लॉन्चिंग भी इस गैप के तहत हो सकती है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888+
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1440x3200 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.56 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4350 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2376 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  4. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  5. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  6. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  7. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  8. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  9. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  10. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »