• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 48MP वाला iQoo 7 आज दोपहर 12 बजे भारत में होगा लॉन्च, मोबाइल को इवेंट पर ऐसे देखें लाइव

48MP वाला iQoo 7 आज दोपहर 12 बजे भारत में होगा लॉन्च, मोबाइल को इवेंट पर ऐसे देखें लाइव

iQoo 7 सीरीज़ को आज यानी 26 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज़ में स्टैंडर्ड एडिशन के अलावा एक BMW M Motorsport एडिशन भी है, जिसे Legend edition कहा जाएगा।

48MP वाला iQoo 7 आज दोपहर 12 बजे भारत में होगा लॉन्च, मोबाइल को इवेंट पर ऐसे देखें लाइव

iQoo 7 की भारत में कीमत 40 हज़ार रुपये के अंदर होने का दावा किया गया है

ख़ास बातें
  • iQoo 7 5G के साथ Legend Edition आज भारत में होगा लॉन्च
  • दोपहर 12 बजे दिखाया जाएगा लाइव वर्चुअल इवेंट
  • फोन Snapdragon 888 प्रोसेसर और 120W की जबरदस्त चार्जिंग से है लैस
विज्ञापन
iQoo 7 सीरीज़ आज भारत में लॉन्च होगी। स्टैंडर्ड iQoo 7 5G मॉडल के साथ सीरीज़ में एक iQoo 7 BMW Edition भी होगा। आइकू 7 सीरीज़ को जनवरी महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। चीन में भी इस सीरीज़ में दो फोन शामिल थे। आइकू 7 स्मार्टफोन क्वालकॉम के फ्लैगशिप Snapdragon 888 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें कई प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। फोन हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और जबरदस्त फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस आता है।
 

iQoo 7 series India launch details

iQoo 7 सीरीज़ को आज यानी 26 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज़ में स्टैंडर्ड एडिशन के अलावा एक BMW M Motorsport एडिशन भी है, जिसे Legend edition कहा जाएगा। कंपनी इन फोन को दोपहर 12 बजे एक वर्चुअल इवेंट के जरिए पेश करेगी। इस इवेंट को कंपनी के आधिकारिक YouTube पेज पर या नीचे लगाए गए वीडियो के जरिए लाइव देखा जा सकता है।


Amazon ने फोन को पिछले कुछ समय से टीज़ करना शुरू कर दिया था, जिससे यह पता चलता है कि लॉन्च के बाद फोन ऑलाइन Amazon India के जरिए बेचा जाएगा।

आइकू 7 फोन को चीन में दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया था, जबकि Legend एडिशन व्हाइट बैक पैनल के साथ आता है, जिस पर BMW की आइकॉनिक ब्लू, ब्लैक व रेड स्ट्राइप्स दी गई है। भारत में भी फोन इसी डिज़ाइन के साथ आएगा।
 

iQoo 7 series price in India (expected)

Vivo ने फिलहाल iQoo 7 5G की भारतीय कीमत की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन ट्विटर के माध्यम से iQoo India ने यह जरूर खुलासा किया है कि इसकी कीमत भारत में 40,000 रुपये से कम होगी। चीन में इस फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन की कीमत CNY 3,798 (लगभग 43,100 रुपये) है। जबकि इसके 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,198 (लगभग 47,600 रुपये) है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, लेटेंट ब्लू और लैजेंडरी एडिशन कलर ऑप्शन में आता है।
 

iQoo 7 series specifications (China variant)

डुअल-सिम (नैनो) आइकू 7  एंड्रॉयड 11 आधारित OriginOS पर काम करता है। इसमें 6.62 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 91.4 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया गया है। इसके अलावा यह फोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर और 12 जीबी LPDDR5 रैम से लैस होगा। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का पोट्रेट कैमरा मौजूद है।

सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आइकू 7 में आपको 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

आइकू 7 में 256 जीबी यूएफएस 3.1 स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी विकल्प की बात करें, तो इसमें 5जी, 4जी VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वू5.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। सेंसर्स में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इसमें आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी क्षमता दी गई है, जिसके साथ 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। इसके अलावा इसका डायमेंशन 162.2x75.8x8.7mm और भार 209.5 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. BSNL यूजर्स की हुई मौज! इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, ऑफर 30 जून तक
  2. WhatsApp की कमान अब होगी भारत के कुणाल शाह के पास, होंगे कंपनी के नए CEO
  3. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  4. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  5. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  6. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  7. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
  8. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  10. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  11. भारत में खोए हुए लोगों को ढूंढेगा ये अलर्ट सिस्टम, जानें और क्या करेगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp की कमान अब होगी भारत के कुणाल शाह के पास, होंगे कंपनी के नए CEO
  2. भारत में खोए हुए लोगों को ढूंढेगा ये अलर्ट सिस्टम, जानें और क्या करेगा
  3. Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: जानें किसमें कितना है दम?
  4. Apple के iPhone और iPad जल्द हो सकते हैं महंगे
  5. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  6. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  7. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  9. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  10. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »