iQoo 7 स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें अन्य खूबियां

iQoo 7 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ-साथ 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।

iQoo 7 स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें अन्य खूबियां

iQoo 7 स्मार्टफोन ब्लैक, लेटेंट ब्लू और लैजेंडरी एडिशन कलर ऑप्शन में आता है

ख़ास बातें
  • iQoo 7 में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • आइकू 7 में दिया गया है 6.62 इंच फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले
  • फोन की सेल चीन में 15 जनवरी से शुरू होगी
विज्ञापन
iQoo 7 स्मार्टफोन को ब्रांड के लेटेस्ट फ्लैगशिप के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है, जो कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है। यह नया स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ-साथ 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। आइकू 7 तीन अलग फिनिश के साथ आता है, जिसमें एक BMW M Motorsport की साझेदारी में डिज़ाइन किया गया है। स्पेशल एडिशन मॉडल के बैक पैनल पर तीन कलर स्ट्राइप दी गई है। आइकू 7 में 256 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज भी मौजूद है।
 

iQoo 7 price, availability

आइकू 7 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन की कीमत CNY 3,798 (लगभग 43,100 रुपये) है। जबकि इसके 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,198 (लगभग 47,600 रुपये) है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, लेटेंट ब्लू और लैजेंडरी एडिशन कलर ऑप्शन में आता है। चीन में इसकी सेल 15 जनवरी से शुरू होगी। हालांकि, ग्लोबल एंट्री को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

iQoo 7 specifications

डुअल-सिम (नैनो) आइकू 7  एंड्रॉयड 11 आधारित OriginOS पर काम करता है। इसमें 6.62 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 91.4 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया गया है। इसके अलावा यह फोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर और 12 जीबी LPDDR5 रैम से लैस होगा। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का पोट्रेट कैमरा मौजूद है।

सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आइकू 7 में आपको 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

आइकू 7 में 256 जीबी यूएफएस 3.1 स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी विकल्प की बात करें, तो इसमें 5जी, 4जी VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वू5.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। सेंसर्स में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इसमें आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

फोन में दो 2,000 एमएएच की बैटरी पैक मौजूद है, जो कि कुल मिलाकर 4,000 एमएएच बैटरी क्षमता प्रदान करती है। यह फोन सिंगल चार्ज पर 15.6 घंटे 4जी टॉक-टाइम डिलिवर करता है। इसके अलावा इसका डायमेंशन 162.2x75.8x8.7mm और भार 209.5 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iQoo 7 price, iQoo 7 specifications, iQoo 7, iQoo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »