iQOO 15 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डायनैमिक Glow UI डिजाइन

देश में इस स्मार्टफोन को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। यह iQOO 13 की जगह लेगा। iQOO 15 में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है

iQOO 15 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डायनैमिक Glow UI डिजाइन

इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में OriginOS 6 का नया डिजाइन मिलेगा
  • iQOO 15 में 3 nm ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है
  • पिछले सप्ताह इस स्मार्टफोन को चीन में पेश किया गया था
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQOO का फ्लैगशिप iQOO 15 जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। पिछले सप्ताह इस स्मार्टफोन को चीन में पेश किया गया था। यह iQOO 13 की जगह लेगा। कंपनी ने बताया है कि इसमें OriginOS 6 का नया डिजाइन मिलेगा, जिसमें Dynamic Glow UI शामिल होगा। 

देश में iQOO की यूनिट के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Nipun Marya ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में यूजर्स से भारत में iQOO 15 की लॉन्च की तिथि का अनुमान लगाने के लिए कहा है। इस पोस्ट में महीने के तौर पर '11' बताया गया है। इससे इस स्मार्टफोन के नवंबर में लॉन्च का संकेत मिल रहा है। एक अन्य पोस्ट में आगामी स्मार्टफोन के Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के डिजाइन के बारे में जानकारी दी गई है। इसमें होम पेज, लॉक स्क्रीन और ऐप्स के लिए नए डिजाइन वाला यूजर इंटरफेस, Dynamic Glow होगा। यह UI अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के नए Liquid Glass डिजाइन जैसा है। इसमें कर्व्ड ऐजेज के साथ सर्कुलर ऐप आइकन्स और विजेट्स दिए गए हैं। 

iQOO 15 के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन के चीन में लॉन्च किए गए वेरिएंट में 6.85 इंच Samsung M14 AMOLED डिस्प्ले 2K (1,440 × 3,168 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 508 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 300 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। iQOO 15 में 3 nm ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Adreno 840 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा और 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है। iQOO 15 में फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। यह स्मार्टफोन Scenery और  Night Scene फोटोग्राफी, माइक्रो फिल्म मोड और Fisheye मोड को सपोर्ट करता है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi, GPS, Beidou और Galileo के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। iQOO 15 में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का साइज 163.65 × 76.80 × 8.10 mm और भार लगभग 221 ग्राम का है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  6. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  7. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  9. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  10. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »