iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!

iQOO 15R का 8GB+256GB वेरिएंट 4 हजार रुपये महंगा हो गया है।

iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!

Photo Credit: iQOO

iQOO 15 में 6000 निट्स की लोकल पीक ब्राइटनेस मिलती है।

ख़ास बातें
  • iQOO 15R का 8GB+256GB वेरिएंट 4 हजार रुपये महंगा हो गया है।
  • iQOO Neo 10 फोन का 8GB+256GB वेरिएंट 2 हजार रुपये महंगा हो गया है।
  • अभी कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी जारी रह सकती है।
विज्ञापन

मोबाइल फोन लगातार महंगे होते जा रहे हैं। ग्लोबल लेवल पर मैमोरी चिप की शॉर्टेज से कीमतों में जैसे आग लगी हुई है। स्मार्टफोन बनाने की लागत लगातार बढ़ रही है जिसका असर डिवाइसेज के दामों पर साफ देखा जा रहा है। Oppo, Vivo, Xiaomi जैसे ब्रांड अपने लगभग सभी डिवाइसेज के दामों में इजाफा कर रहे हैं या कर चुके हैं। अब लेटेस्ट अपडेट में Vivo की सब ब्रांड iQOO ने अपने स्मार्टफोन्स के प्राइसेज में भारी बढ़ोत्तरी की है। पिछले कुछ दिनों में किसी स्मार्टफोन ब्रांड ने यह भारी इजाफा अपने स्मार्टफोन मॉडल्स की कीमतों में किया है। 

iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 जैसे मॉडल्स की कीमतों में कंपनी ने भारी बढ़ोत्तरी की है। आइए आपको बताते हैं iQOO के इन पॉपुलर स्मार्टफोन के कितने बढ़े हैं दाम। 

iQOO 15
iQOO 15 को कंपनी ने 10 हजार रुपये तक महंगा कर दिया है। यह कंपनी की अबतक की सबसे बड़ी बढ़ोत्तरी है। फोन का 12GB+256GB वेरिएंट पहले जहां 76,999 रुपये में आता था, अब यह 85,999 रुपये में मिलेगा। फोन के इस वेरिएंट को 9000 रुपये महंगा किया गया है। 

इसी तरह फोन का 16GB+512GB वेरिएंट 83,999 रुपये की बजाए अब 93,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फोन पूरे 10 हजार रुपये महंगा हो गया है। ओरिजनल लॉन्च प्राइस देखें तो कंपनी ने इसे 72,999 रुपये में मार्केट में उतारा था, उस हिसाब से फोन अब 13 हजार रुपये महंगा मिल रहा है। 

iQOO 15R 
 iQOO 15R का 8GB+256GB वेरिएंट 4 हजार रुपये महंगा हो गया है। फोन को 53,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसका 12GB+256GB वेरिएंट 5 हजार रुपये महंगा हो गया है। फोन को 59,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, 12GB+512GB वेरिएंट 5 हजार रुपये महंगा हो गया है। फोन को 66,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 

iQOO Neo 10 
iQOO Neo 10 फोन का 8GB+256GB वेरिएंट 2 हजार रुपये महंगा हो गया है। फोन को 43,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह 12GB+256GB वेरिएंट महंगा हो गया है। फोन को 48,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बेस लॉन्च प्राइस से तुलना करें तो फोन अब 10 हजार रुपये महंगा मिल रहा है। 

एक्सपर्ट्स की मानें तो स्थिति अब बदत्तर होने वाली है। अभी कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी जारी रह सकती है। साथ ही चिप की शॉर्टेज भी और ज्यादा बढ़ सकती है। इससे मार्केट और ग्राहकों पर काफी बुरा असर पड़ने की संभावनाएं जताई गई हैं। 2027 की शुरुआत तक अभी कोई भी सुधार इस स्थिति में नहीं बताया जा रहा है। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Brighter, smoother AMOLED display
  • Excellent all-round performance
  • Cleaner, refined software experience
  • Improved cameras
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Noticeably thick bottom bezel
  • Black levels are not deepest
  • Inconsistent low-light portraits
डिस्प्ले6.85 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite Gen 5
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता7,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1,440x3,168 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1260x2800 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Outstanding performance for its price
  • Smooth 144Hz AMOLED display
  • Outstanding battery life and charging speeds
  • Long software support commitment
  • कमियां
  • Average ultra-wide-angle camera
  • Some pre-installed apps remain
डिस्प्ले6.59 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 8 Gen 5
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता7600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1260x2750 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  3. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
  4. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  5. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  6. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  8. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  9. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  10. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »